{"_id":"639161a3165fa619b04fc819","slug":"chhattisgarh-naxalites-snatched-rifle-from-caf-jawan-in-narayanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: नारायणपुर में भरे बाजार CAF जवान से राइफल छीन भाग निकले नक्सली, सर्चिग से लौट रही थी जिला बल टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: नारायणपुर में भरे बाजार CAF जवान से राइफल छीन भाग निकले नक्सली, सर्चिग से लौट रही थी जिला बल टीम
Thu, 08 Dec 2022 09:31 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 08 Dec 2022 09:31 AM IST
सार
बाजार में भीड़ के चलते अन्य जवान कोई कार्रवाई नहीं कर सके। नारायणपुर एएसपी हेमसागर सिदार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इलाके में नक्सलियों की धरपकड़ के लिए सर्चिंग तेज कर दी गई है। हालांकि अभी तक नक्सलियों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों के स्माल एक्शन ग्रुप ने बुधवार शाम CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) के जवान से उसकी राइफल छीन ली। राइफल की मैगजीन में 20 राउंड गोलियां थीं। नक्सलियों ने यह वारदात भरे बाजार की। इसके चलते जवान कोई कार्रवाई भी नहीं कर सके। सूचना मिलने के बाद पुलिस और जवानों ने इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया है, लेकिन अभी तक नक्सलियों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
बातों में उलझाकर छीनी
जानकारी के मुताबिक, CAF 16वीं वाहिनी और जिला पुलिस बल की टीम संयुक्त रूप से नक्सल गश्त पर ग्राम गुदड़ी होकर निकली थी। वापसी में जवान ओरछा बाजार स्थल पर पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीण वेशभूषा में नक्सल स्माल एक्शन ग्रुप के दो-तीन नक्सली जवानों के पास पहुंचे। उन्हें बातचीत में उलझा लिया और एक जवान के हाथ से राफल छीनकर भाग निकले। अचानक हुई घटना में जवान को संभलने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
बाजार के चलते कार्रवाई नहीं कर सके जवान
बाजार में भीड़ के चलते अन्य जवान कोई कार्रवाई नहीं कर सके। सूचना मिलने के बाद थाने से CAF और DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) जवानों को सर्चिंग के लिए रवाना किया गया है। अभी तक सर्चिंग जारी है, लेकिन नक्सलियों का पता नहीं लग सका है। नारायणपुर एएसपी हेमसागर सिदार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इलाके में नक्सलियों की धरपकड़ के लिए सर्चिंग तेज कर दी गई है।
विज्ञापन