फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh naxalites set fire on mobile tower, bus, called bandh tomorrow

Chhattisgarh: नक्सलियों का 12 घंटे उत्पात, बस-मोबाइल टावर जलाया, कल कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव बंद बुलाया

Mon, 21 Nov 2022 04:47 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 21 Nov 2022 04:47 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक बार फिर से नक्सली सक्रिय हो गए हैं। करीब 20 दिन पहले हुई मुठभेड़ को नक्सलियों ने फर्जी बताया है। इसके विरोध में सोमवार सुबह भी नक्सलियों ने आकमेता में एक मोबाइल टावर बम से उड़ा दिया। वहीं कोयलीबेडा में जेसीबी और ट्रैक्टर को भी जला दिया है। 

विज्ञापन
chhattisgarh naxalites set fire on mobile tower, bus, called bandh tomorrow
नक्सलियों ने कांकेर में एक यात्री बस में आग लगा दी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से नक्सलियों का उत्पात शुरू हो गया है। कांकेर के अलग-अलग इलाकों में रविवार रात से लेकर 12 घंटे तक नक्सली उत्पात मचाते रहे। इस दौरान उन्होंने एक यात्री बस और जिओ के मोबाइल टावर में आग लगा दी। पेड़ काटकर रास्ता भी बाधित किया और कई गांव में पर्चे फेंके हैं। नक्सलियों ने अपने लीडर दर्शन पद्दा और जागेश को फर्जी मुठभेड़ में मारने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कांकेर, नारायणपुर और कोंडागांव जिले में बंद का आह्वान किया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: नक्सलियों ने उपसरपंच को गला रेतकर मार डाला, गांव में फेंका शव, देर रात अगवा कर ले गए थे
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

chhattisgarh naxalites set fire on mobile tower, bus, called bandh tomorrow
नक्सलियों ने मोबाइल टावर को भी आग के हवाले कर दिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

chhattisgarh naxalites set fire on mobile tower, bus, called bandh tomorrow
नक्सलियों ने जगह-जगह बैनर बांधकर अपने लीडर की मौत का विरोध जताया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मलांजकुंडुम में पेड़ काटकर रास्ता बंद किया
वहीं मलांजकुंडुम के पास नक्सलियों ने पेड़ काट कर मार्ग बाधित कर दिया। बताया जा रहा है कि नक्सलियों का उत्पात रात 9 बजे से सुबह 9 बजे तक चलता रहा। नक्सलियों ने आसपास के सात से अधिक गांव में बैनर-पोस्टर भी फेंके गए हैं। इसमें 31 अक्तूबर की रात अंतागढ़ ब्लॉक के कडमे में हुई मुठभेड़ को नक्सलियों ने फर्जी बताया है। उन्होंने अपने लीडर दर्शन पद्दा और जागेश की हत्या करने का आरोप लगाया है। साथ ही दोनों की मौत का बदला लेने की बात भी लिखी है।

chhattisgarh naxalites set fire on mobile tower, bus, called bandh tomorrow
बीच बस्ती में बस में आगजनी के चलते ग्रामीण दहशत में हैं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नक्सली बोले- धोखे से मारा उनके लीडर को
दर्शन पद्दा नक्सलियों की परतापुर एरिया कमेटी का सचिव था। उस पर 39 अपराध दर्ज हैं। दर्शन पर पुलिस ने आठ लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। वहीं जागेश नक्सलियों के स्माल एक्शन टीम का प्रभारी था। इस पर भी आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था। दोनों इनामी नक्सलियों के मुठभेड़ में मारे जाने को कांकेर पुलिस अपनी बड़ी सफलता मान रही है। वहीं नक्सलियों का कहना है कि मुठभेड़ हुई ही नहीं है। उनके लीडरों को पुलिस ने धोखे से मारा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed