फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   naxalites killed villager on police informer suspicion in rajnandgaon

Rajnandgaon: नक्सलियों ने ग्रामीण को गोली मारी, खेत में मिली खून से सनी लाश, 10 दिन में दूसरी वारदात

Wed, 26 Oct 2022 09:05 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 26 Oct 2022 09:05 AM IST
सार

क्षेत्र में लगातार नक्सली अपनी आमद दर्ज करा रहे हैं। वहीं मुखबिरी के शक में हत्या का सिलसिला भी जारी है। नक्सलियों ने 10 दिन पहले भी इसी तरह वारदात को अंजाम दिया था और एक ग्रामीण की हत्या कर दी थी। इलाके में फिर बढ़ रही नक्सली घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सर्चिंग तेज कर दी है। 

विज्ञापन
naxalites killed villager on police informer suspicion in rajnandgaon
नक्सलियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नव गठित जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में नक्सलियों ने मंगलवार देर शाम एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी। ग्रामीण का शव खेत में खून से लथपथ मिला है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अभी तक ग्रामीण की हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। हालांकि माना जा रहा है कि पुलिस मुखबिरी में उसकी हत्या की गई है। मामला औंधी थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तुकाम गांव निवासी मनजीत टोप्पो (32) मंगलवार शाम करीब 4-5 बजे किसी काम से घर से निकला था। अभी वह कुछ दूर ही गया था कि खेत के पास नक्सलियों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी। इसके बाद नक्सली वहां से भाग निकले। नक्सलियों के जाने के बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन




क्षेत्र में लगातार नक्सली अपनी आमद दर्ज करा रहे हैं। वहीं मुखबिरी के शक में हत्या का सिलसिला भी जारी है। नक्सलियों ने 10 दिन पहले भी इसी तरह वारदात को अंजाम दिया था और एक ग्रामीण की हत्या कर दी थी। इलाके में फिर बढ़ रही नक्सली घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सर्चिंग तेज कर दी है। मामले की दूसरे एंगल से जांच भी की जा रही है। वहीं नक्सलियों की इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed