{"_id":"5d6a21768ebc3e939d468f1d","slug":"chhattisgarh-naxalite-killed-sarpanch-in-dantewada-after-he-refuse-to-give-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने की सरपंच से पैसे की मांग, इनकार करने पर गला रेतकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने की सरपंच से पैसे की मांग, इनकार करने पर गला रेतकर की हत्या
Sat, 31 Aug 2019 01:00 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दंतेवाड़ा
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 31 Aug 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने सरपंच की गला रेतकर हत्या कर दी है। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत छोटे गुडरा गांव के सरपंच लखमा राम मंडावी की नक्सलियों ने गला रेतकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग 20 हथियाबंद नक्सली मंडावी के घर पहुंचे और उन्होंने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लखमा राम मंडावी छोटे गुड़रा से मनोनीत सरपंच थे। इससे पहले उनकी पत्नी भी छोटे गुड़रा गांव की सरपंच रह चुकी हैं। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने मंडावी की हत्या क्यों की है, इस संबंध में जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने घटनास्थल से कोई पर्चा भी बरामद नहीं किया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार माओवादियों ने मंडावी को मिलने के लिए बुलाया था और उन्होंने मंडावी से पैसों की मांग की थी। आशंका है कि सरपंच ने पैसे देने से इनकार किया जिसके कारण नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।