{"_id":"5805f7584f1c1bfc4a703336","slug":"chhattisgarh-naxal-killed-in-skirmish-with-security-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ः सीआरपीएफ से मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ः सीआरपीएफ से मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 18 Oct 2016 03:50 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। मंगलवार को सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज बताया कि जिले के कोंटा कस्बे के बाहरी क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 217 वीं बटालियन और जिला बल के जवानों ने एक संयुक्त अभियान में एक नक्सली को मार गिराया।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक नक्सलियों के भारी हथियारों के साथ होने की खबर गांव वालों ने दी थी। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग छह की संख्या में हथियारबंद लोग कस्बे से लगे पोटा केबिन के पास मौजूद हैं। सूचना मिलने के बाद सीआरपीएफ और जिला बल के जवानों ने खोजी अभियान चलाया और आज तड़के जब पुलिस बल स्कूल के करीब पहुंचा तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी में एक नक्सली मारा गया जबकि अन्य नक्सली अंधेरे की मदद से भागने में कमायाब रहे।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली के पास से एक बंदूक और एक देशी पिस्टल बरामद किया गया। पुलिस ने आशंका जताई है कि नक्सली कस्बे में पुलिस दल या सुरक्षा बल के ठिकानों को निशाना बनाना चाह रहे थे लेकिन इससे पहले ही ग्रामीणों और पुलिस की मुस्तैदी के कारण नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई।
विज्ञापन
हालांकि इस संबंध में सही जानकारी जांच के बाद ही मिल सकेगी। आपको बता दें कि नक्सल प्रभावित राज्य छत्तीसगढ़ में आए दिन नक्सली हिंसा होती रहती है।