फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Mitanin will get health insurance of Rs 5 lakh, provision made in Union Budget

छत्तीसगढ़: मितानिनों को मिलेगा 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा, केंद्रीय बजट में किया प्रावधान,मितानिनों ने जताया आभार

Sun, 04 Feb 2024 01:49 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 04 Feb 2024 01:49 PM IST
सार

केंद्रीय बजट में मितानिनों के लिए पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा भी शामिल है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य मितानिन संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनके जन हितैषी योजनाओं की सराहना की है।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Mitanin will get health insurance of Rs 5 lakh, provision made in Union Budget
मितानिनों को तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फावरी को अंतरिम बजट पेश किया। इसमें केंद्रीय बजट में मितानिनों के लिए पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा भी शामिल है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य मितानिन संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनके जन हितैषी योजनाओं की सराहना की है। इस साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

विज्ञापन


मितानिनों ने पत्र में लिखा है कि केंद्रीय बजट 2024-25 में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं के लिए पांच लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा आयुष्मान भारत योजना के तहत देने का निर्णय लिया गया, इस योजना का लाभ मितानिन, ब्लाक समन्वयक, स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक, प्रशिक्षक और एरिया कोआर्डिनेटर आदि उठा सकते हैं। इससे सभी मितानिनों का उत्साह और मनोबल बढ़ा है।
विज्ञापन


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश कर सरकार की तमाम उपलब्धियों को गिनाया और कई घोषणाएं भी कीं। बजट भाषण के दौरान सरकार ने आशा वर्कर्स (मितानिन) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। जिसमें आयुष्मान भारत योजना के तहत हेल्थ कवर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दिया जाएगा। इसके अलावा आंगनबाड़ी सेंटर्स को अपग्रेड करने का उल्लेख भी बजट में किया गया है। आने वाले समय में आशा वर्कर्स (मितानिन) को भी सरकार की ओर से मुफ्त स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed