फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh minister TS Singh Deo skips Congress legislature party meeting being held at CM Bhupesh Baghel residence in Raipur

Chhattisgarh: मंत्री टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक छोड़ी, सीएम बघेल से अनबन की अटकलें तेज

Sun, 17 Jul 2022 09:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 17 Jul 2022 09:06 PM IST
सार

चार पन्ने के इस्तीफे के बाद से ही सियासी गलियारे में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। कई लोगों का कहना था कि उन्हें सरकार में दरकिनार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Chhattisgarh minister TS Singh Deo skips Congress legislature party meeting being held at CM Bhupesh Baghel residence in Raipur
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंह देव ने रायपुर में सीएम भूपेश बघेल के आवास पर हो रही कांग्रेस विधायक दल की बैठक छोड़ दी है। इसके बाद सीएम बघेल और सिंहदेव के बीच अनबन की अटकलों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। ऐसा पहली बार नहीं है, जब दोनों दिग्गज नेताओं के बीच अनबन की खबरें आई हैं। हालांकि, सिंहदेव ने बताया कि वह पहले से तय कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए अपने गृहनगर और निर्वाचन क्षेत्र अंबिकापुर (सरगुजा जिला) में हैं। इस वजह से वे सीएलपी की बैठक में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वह राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डालने के लिए सोमवार को यहां पहुंचेंगे।

विज्ञापन


इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने चार पेज की चिट्ठी के जरिए पंचायती विभाग छोड़ने का एलान किया था। हालांकि, जब सीएम भूपेश बघेल से सिंह देव के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक इस्तीफा नहीं मिला है।
विज्ञापन


चार पन्ने के इस्तीफे के बाद से ही सियासी गलियारे में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। कई लोगों का कहना था कि उन्हें सरकार में दरकिनार किया जा रहा है। हालांकि, वह अन्य चार मंत्रालयों का पदभार संभालते रहेंगे। सिंहदेव ने मुख्यमंत्री को सौंपे चार पन्नों के इस्तीफे में विभाग और सरकार के कामकाज पर असंतोष जाहिर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंहदेव ने कहा था कि मैं पिछले तीन साल से अधिक समय से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के भारसाधक मंत्री के रूप में काम कर रहा हूं। इस दौरान कुछ ऐसी परिस्थितियां बनीं, जिनसे मैं आपको अवगत कराना चाहता हूं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश के आवास विहीन लोगों को मकान बनाकर दिया जाना था, जिसके लिए मैंने कई बार आपसे चर्चा कर राशि आवंटित करने का अनुरोध किया, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस कारण राज्य के करीब आठ लाख लोगों के लिए मकान नहीं बन सके। मुझे दुःख है कि इस योजना का लाभ प्रदेश के आवास विहीन लोगों को नहीं मिल सका।


इस बीच सीएम बघेल ने आज ही राज्य विधायक दल की बैठक बुलाई थी। बैठक मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर होनी थी। इसमें 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव और 20 जुलाई से शुरू हो रहे राज्य विधानसभा के मानसून सत्र पर चर्चा होनी थी। पार्टी के एक नेता ने बताया था कि बैठक में सिंहदेव के एक विभाग से इस्तीफा देने के बाद की राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed