{"_id":"5e34eaf08ebc3e99ee70f67c","slug":"chhattisgarh-man-dead-in-attack-of-elephant-in-korba","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का आतंक, एक की मौत, एक अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का आतंक, एक की मौत, एक अन्य घायल
Sat, 01 Feb 2020 08:35 AM IST
Priyesh Mishra
पीटीआई, कोरबा
पीटीआई, कोरबा
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 01 Feb 2020 08:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जिले में हाथी के हमले में एक प्रौढ़ व्यक्ति की मौत हो गई। कोरबा जिले के वन अधिकारियों ने बताया कि जिले के कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत परला गांव में हाथी ने 55 साल के ग्रामीण हरि सिंह को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि जिले के कटघोरा वन मंडल में पिछले चार माह से 45 हाथियों का दल केदई और ऐतमानगर वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा है। इन्हीं में से एक दंतैल हाथी अपने दल से अलग होकर आतंक मचा रहा है।
विज्ञापन
गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात केदई वन परिक्षेत्र के परला ग्राम पंचायत के अंतर्गत लालमट्टापारा में हाथी ने हरि सिंह को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि रात में हाथी ने हरि सिंह का मकान तोड़ने की कोशिश की। यह देखकर हरि सिंह भाने लगे लेकिन वह हाथी की जद में आ गए।
विज्ञापन
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले हाथी ने बनखेता गांव में वसंती बाई नामक महिला को भी घायल कर दिया था। महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी-उपरोड़ा में भर्ती कराया गया बाद में उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि हाथी के हमले में मारे गए व्यक्ति के परिजन को तत्काल 25 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई है।