फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh madarsa board exam from 25 april with time table

Chhattisgarh: 25 अप्रैल से शुरू होंगी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं, ये है पूरा टाइम टेबल

Fri, 21 Apr 2023 07:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा
अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 21 Apr 2023 07:16 PM IST
सार

रायपुर में छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की तरफ से परिक्षा का टाइम टेबल जारी किया गया है। बोर्ड की परिक्षाएं 25 अप्रैल से शुरू होने वाली हैं। 

विज्ञापन
Chhattisgarh madarsa board exam from 25 april with time table
मदरसा बोर्ड की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा-2023 और उर्दू अदीब, उर्दू माहिर प्रमाण-पत्र परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने कहा कि बोर्ड की परीक्षाएं 25 अप्रैल से 6 मई तक होंगी। परीक्षा का समय सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े 11 बजे तक रहेगा। दूसरी तरफ कबीरधाम जिले में बोर्ड की परीक्षा को लेकर सेंटर बनाए गए हैं। कबीरधाम जिले में करीब 70 परीक्षार्थी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे। इसको लेकर शहर के स्वामी करपात्री जी हायर सेकेंडरी स्कूल को केन्द्र बनाया गया है। जिन परीक्षार्थियों ने अभी तक प्रवेश-पत्र प्राप्त नहीं किए हैं। वे सभी अपने परीक्षा केंद्र से प्रवेश-पत्र प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन

इन स्कूलों को बनाया गया परीक्षा केंद्र
छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड ने राज्य के विभिन्न जिलों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। उर्दू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तकियापारा दुर्ग, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद, शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव, डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी, शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा, शा. आ. रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर, शासकीय कन्या हाईस्कूल मांझापारा कांकेर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महावीरगंज जिला-बलरामपुर-रामानुजगंज, शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर बिलासपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल

हाईस्कूल पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा 
सबसे पहला पेपर 25 अप्रैल को गणित का है। इसके बाद दूसरा 27 अप्रैल को विज्ञान का, 29 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान, एक मई को विशिष्ट उर्दू, तीन मई को अंग्रेजी/संस्कृत, चार मई को हिंदी की परीक्षा होगी।

विज्ञापन

हायर सेकेंडरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा 
पहला पेपर 25 अप्रैल को इतिहास, भौतिकी, व्यवसाय अध्ययन, दूसरा पेपर 27 अप्रैल को भूगोल, रसायन, लेखाशास्त्र, 29 अप्रैल को अर्थशास्त्र, गणित, जीव विज्ञान, एक मई को राजनीति शास्त्र, तीन मई को विशिष्ट उर्दू, चार मई को समाज शास्त्र, 6 मई को अंग्रेजी, हिंदी की परीक्षा होगी। 

उर्दू अदीब प्रमाण पत्र परीक्षा 
25 अप्रैल को नस्र व तारीख उर्दू, 27 अप्रैल को सामान्य अंग्रेजी, 29 अप्रैल को जनरल साइंस, समाजी उलूम और हिंदी, एक मई को नज्म, इन्शा और कवायद उर्दू विषय की परीक्षा होगी। 

उर्दू माहिर प्रमाण पत्र परीक्षा
25 अप्रैल को तारीख अदब उर्दू व समाजी उलूम, 27 अप्रैल को नस्र उर्दू व कवायद उर्दू, 29 अप्रैल को नज्म उर्दू व तर्जुमा निगारी, एक मई को अंग्रेजी और तीन मई को जनरल साइंस, इंशा और हिंदी की परीक्षाएं होंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed