फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Joint operation of Police CRPF one Naxal was killed around 3-4 got injured SP Sukma Sunil Sharma

Chhattisgarh: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, कई भागने में रहे कामयाब

Fri, 22 Jul 2022 10:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 22 Jul 2022 10:15 PM IST
सार

एसपी सुकमा सुनील शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें फूलबागड़ी थाना क्षेत्र के तहत तलाशी अभियान चला रही थी। इन पर करीब 14-15 नक्सलियों ने हमला किया।

विज्ञापन
Chhattisgarh Joint operation of Police CRPF one Naxal was killed around 3-4 got injured SP Sukma Sunil Sharma
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Ani

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने एक नक्सली को मार गिराया। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फूलबगड़ी थाना क्षेत्र में मुलर गांव के समीप जंगल में सुरक्षा बलों ने साढ़े तीन बजे मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया।

विज्ञापन


एसपी सुकमा सुनील शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें फूलबागड़ी थाना क्षेत्र के तहत तलाशी अभियान चला रही थी। इन पर करीब 14-15 नक्सलियों ने हमला किया। जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली मारा गया और करीब 3-4 घायल हुए। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फुलबगड़ी थाना क्षेत्र में जिला बल, डीआरजी और सीआरपीएफ के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। जब दल मुलर गांव के जंगल में था, तब केरलापाल एरिया कमेटी के माओवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से एक नक्सली का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed