फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh jobs: job opportunity in private sector For 8th Pass To graduates

Chhattisgarh Jobs: 8वीं से ग्रेजुएट के लिए नौकरी का मौका, वेतन 15 हजार रुपये महीना तक

Sat, 29 Oct 2022 10:19 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 29 Oct 2022 10:19 AM IST
सार

महिलाओं के लिए भी सखी सेंटर में वैकेंसी है। नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए कवर्धा, सूरजपुर और कोंडागांव के जिला रोजगार केंद्र में अलग-अलग दिन कैंप लगाया जाएगा। अभ्यर्थी को सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो, अनुभव प्रमाण पत्र लाने होंगे। 

विज्ञापन
chhattisgarh jobs: job opportunity in private sector For 8th Pass To graduates
job - फोटो : Pixabay

विस्तार

अगर आप प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने के इच्छुक हैं, तो छत्तीसगढ़ और हैदराबाद की कंपनी आपके लिए अवसर लेकर आई है। इसमें 8वीं से लेकर गेजुएट तक को नौकरी का मौका मिलेगा। वेतन भी 8 हजार से 15 हजार रुपये से ज्यादा मिलेगा। इसमें सिक्योरिटी गार्ड से लेकर हाउसकीपिंग, फील्ड ऑफिसर से लेकर बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर तक का मौका है। इसके अलावा महिलाओं के लिए भी सखी सेंटर में वैकेंसी है। नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए कवर्धा, सूरजपुर और कोंडागांव के जिला रोजगार केंद्र में अलग-अलग दिन कैंप लगाया जाएगा।

विज्ञापन


सूरजपुर : कैपिटल प्रोटैक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद
सुरक्षा गार्ड के 200 पद

  • योग्यता : 8 वीं पास और 10 वीं पास या फेल 
  • आयु और ऊंचाई : 20 से 35 वर्ष, 167 सेमी, 
  • कार्यक्षेत्र : हैदराबाद संभावित
  • वेतन : 12500 प्रतिमाह


सुरक्षा सुपरवाइजर के 30 पद

  • योग्यता : स्नातक और एनसीसी प्रमाण पत्र
  • आयु और ऊंचाई : 20 से 40 वर्ष, 172 सेमी
  • कार्यक्षेत्र : हैदराबाद संभावित
  • वेतन : 15500 प्रतिमाह


हाउसकीपिंग के 15 पद (केवल पुरुष)

  • योग्यता : 8 वीं से 10 वीं पास
  • आयु और ऊंचाई : 18 से 30 वर्ष, 165 सेमी 
  • कार्यक्षेत्र : हैदराबाद संभावित
  • वेतन : 10000 प्रतिमाह


सूरजपुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से भर्ती के लिए दो नवंबर को कार्यालय  परिसर में सुबह 10.30 से 2 बजे तक प्लसेमैंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन


कबीरधाम : सुखकिसान बायो प्लाटेक प्राइवेट लिमिटेड

  • फील्ड अफसर के 23 पद
  • योग्यता : 12वीं पास
  • आयु : 19 से 32 वर्ष
  • कार्यक्षेत्र : कबीरधाम, बेमेतरा, मुंगेली
  • वेतन : 9500 प्रतिमाह, टीए, डीए, अन्य भत्ता


बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव के 11 पद

  • योग्यता : 12वीं पास और एक साल का अनुभव
  • आयु : 20 से 30 वर्ष
  • कार्यक्षेत्र : कबीरधाम, बेमेतरा, मुंगेली
  • वेतन : 9800 प्रतिमाह, टीए, डीए, अन्य भत्ता


दोनों पदों के लिए चयनित अभ्यर्थी के पास स्वयं की बाइक होना अनिवार्य है।  पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य विस्तृत जानकारी कैंप में नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थी को सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साइज फोटो, अनुभव प्रमाण पत्र व अन्य प्रमाण पत्र लाने होंगे। कैंप जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 31 अक्तूबर को  सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


कोंडागांव : महिला एवं बाल विकास विभाग
सखी वन स्टॉप सेंटर के संचालन के लिए विभन्न पद

  • चयन : वॉक इन इंटरव्यू
  • परमार्शदाता के लिए : 10 नवंबर को 
  • केस वर्कर के लिए : 11 नवंबर को
  • बहुउद्देशीय सहायक पद के लिए : 14 नवंबर को 
  • स्थान : महिला एवं बाल विकास विभाग, कलेक्ट्रेट परिसर
  • समय : सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

सभी पद सिर्फ महिलाओं के लिए ही हैं। ज्यादा जानकारी, आवेदन पत्र का प्रारूप, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आयु, अनुभव, कार्य दायित्व, सेवा शुल्क आदि की जानकारी  www.kondagaon.gov.in  वेबसाइट पर पर देखी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed