{"_id":"64e5945fc647bf09b90e4d08","slug":"chhattisgarh-janata-congress-demonstrated-in-gaurela-pendra-marwahi-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM News: जोगी कांग्रेस के अध्यक्ष ने सरकार पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस सरकार धोखा देने वाली सरकार है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: जोगी कांग्रेस के अध्यक्ष ने सरकार पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस सरकार धोखा देने वाली सरकार है
Wed, 23 Aug 2023 10:39 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 23 Aug 2023 10:39 AM IST
सार
मरवाही के दुर्गा पांडाल में आयोजित विशाल सभा को संबोधित करते हुए अमित जोगी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला और कांग्रेस सरकार को धोखा देने वाली सरकार बताया।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जोगी) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मरवाही में जंगी प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
जन विरोधी सरकार की नीतियों और मरवाही में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जेसीसी पार्टी ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। इसमें जेसीसीजे पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। मरवाही के दुर्गा पांडाल में आयोजित विशाल सभा को संबोधित करते हुए अमित जोगी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला और कांग्रेस सरकार को धोखा देने वाली सरकार बताया।
विज्ञापन
वहीं, सभा के बाद अमित जोगी अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मरवाही थाना परिसर पहुंचे और मरवाही तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। मरवाही विधानसभा क्षेत्र से जेसीसीजे पार्टी के उम्मीदवार को लेकर कहा कि अभी पार्टी भाजपा और कांग्रेस पार्टी के द्वारा किन-किन लोगों को टिकट देती है, उसको देखने के बाद जेसीसीजे से पार्टी अपना प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे।
विज्ञापन