फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: IED explosion in Narayanpur forests, two ITBP jawans injured

Chhattisgarh: नारायणपुर के जंगलों में IED विस्फोट से ITBP के 2 जवान घायल; एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी फोर्स

Fri, 14 Jun 2024 01:04 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/जगदलपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/जगदलपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 14 Jun 2024 01:04 PM IST
सार

IED Blast in Narayanpur: छ्त्तीसगढ़ में नक्सली अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। नक्सलियों के खिलाफ लगातार एनकाउंटर की कार्रवाई करने के बाद भी वो झुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। 

विज्ञापन
Chhattisgarh: IED explosion in Narayanpur forests, two ITBP jawans injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

IED Blast in Narayanpur: छ्त्तीसगढ़ में नक्सली अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। नक्सलियों के खिलाफ लगातार एनकाउंटर की कार्रवाई करने के बाद भी वो झुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। फिर नक्सलियों ने अपनी कायराना करतूत को अंजाम दिया है। नारायणपुर जिले के कुतूल और मोहंदी के बीच जंगलों में पहले से लगाये गये आईईडी के विस्फोट होने से दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। आईईडी की चपेट में आने से आईटीबीपी के दो जवान जख्मी हो गए हैं। घटना कोहकामेटा थाना क्षेत्र की है। फिलहाल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है, जिनका नारायणपुर में ही इलाज चल रहा है। क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि जिला नारायणपुर  के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कुतूल और मोहंदी के मध्य जंगलों में एरिया डॉमिनेशन के लिये आईटीबीपी 53वीं वाहिनी की टीम निकली थी। सर्चिंग के दौरान आज शुक्रवार सुबह साढ़े 6 बजे बजे आईईडी विस्फोट होने से स्फ्लिंटर लगने से आईटीबीपी के दो जवानों घायल हो गये। जल्द ही पुलिस मामले की अलग से जानकारी देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed