फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh husband wife duped many people worth 21 lakh 50 thousand rupees police probing matter

Chhattisgarh: पति- पत्नी ने बंटी और बबली की तर्ज पर ठगे 21.50 लाख, फिर हुए फरार, दर-दर भटक रहे पीड़ित

Sat, 15 Apr 2023 11:08 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर (छत्तीसगढ़) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 15 Apr 2023 11:08 AM IST
सार

युवाओं ने कलेक्टर एसपी से शिकायत पत्र में बताया है कि आरोपियों ने अपने आप को कभी डिप्टी रेंजर तो कभी कृषि विभाग का बाबू तो कभी कलेक्टर कार्यालय का बाबू बताते थे। युवाओं को अलग अलग पदों में नौकरी का झांसा देकर उनको किसी ना किसी माध्यम से संपर्क करते थे।

विज्ञापन
Chhattisgarh husband wife duped many people worth 21 lakh 50 thousand rupees police probing matter
कांकेर के बंटी और बबली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में ग्रामीणों को ठग कर उनके मेहनत की कमाई को लूटा जा रहा है। ठग कभी फर्जी कंपनी के नाम पर, कभी बोर गाड़ी कभी चिटफंड कंपनी के नाम पर तो कभी नौकरी दिलाने के नाम पर क्षेत्र के लोगों को ठग रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कांकेर जिले में आया है, जंहा जिले के युवक-युवतियों को विभिन्न विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पति-पत्नी ने बंटी और बबली की तर्ज पर 21.50 लाख की ठगी की और फरार हो गए। नौकरी लगाने का फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र भी उनको दे दिया। 

विज्ञापन


कोंडागांव जिले के बहीगांव निवासी दंपती द्वारा स्वयं को शासकीय कर्मचारी बताकर सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर कई युवाओं से 20 लाख रूपये की ठगी करने साथ ही फर्जी नियुक्ति पत्र थमाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरे मामले की शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गयी है।
विज्ञापन


फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमाया गया
बहीगांव के करण कुमार अपने आपको डिप्टी रेंजर और अपनी पत्नी दुलेश्वरी को कलेक्टर में बाबू बताकर चपरासी के 175 पदों पर भर्ती निकलने तथा नौकरी दिलाने के नाम पर कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल और अंतागढ़ क्षेत्र भोले भाले लोगों को पहले अपने झांसे में लिया फिर बैंकों के माध्यम से लगभग बीस लाख रुपए की ठगी की। जिसमें भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, अंतागढ़ क्षेत्र के प्रीतम पटेल, सुरेश सलाम, हेमलता, साधना हिचामी, उत्तम पटेल, भुवन कुमार प्रमुख रूप से शामिल हैं। ठगी का शिकार हुए उक्त युवकों को बकायदा पोस्ट ऑफिस के माध्यम से फर्जी नियुक्ति पत्र भी भेजा गया। जिस नियुक्ति पत्र को लेकर जब वे पोस्टिंग के जगह पर संपर्क किया गया। जहां पर यह बताया गया कि यह फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी फंसाया
युवाओं ने कलेक्टर एसपी से शिकायत पत्र में बताया है कि आरोपियों ने अपने आप को कभी डिप्टी रेंजर तो कभी कृषि विभाग का बाबू तो कभी कलेक्टर कार्यालय का बाबू बताते थे। युवाओं को अलग अलग पदों में नौकरी का झांसा देकर उनको किसी ना किसी माध्यम से संपर्क करते थे। उन लोगों ने जिले के अंतागढ़ निवासी सुरेश सलाम से 5 लाख, आंधेवाड़ा निवासी प्रीतम पटेल से 3 लाख, भैंसासुर निवासी  हेमकला से 1.50 लाख चौगेल भानुप्रतापपुर निवासी साधना हिचामी से 2 लाख, आंधेवाड़ा निवासी उत्तम पटेल से 2.20 लाख और भानुप्रतापपुर निवासी भूवन भुवार्य से 8 लाख रूपए कुल 21 लाख 50 हजार की ठगी किए हैं। युवकों ने  पुलिस अधीक्षक कांकेर से मुलाकात कर अपना पैसा वापस दिलाने एवं करण कुमार एवं दिनेश्वरी पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। उक्त आशय का पत्र कलेक्टर कांकेर को भी सौंपा गया है। 


अभी तक थाना में नहीं किया अपराध दर्ज
पिड़ित भुवन भुवार्य ने बताया कि आरोपियों ने उन लोगों से पैसे ले लिए और उनको 17 जनवरी 2023 तक नौकरी लगाने का वादा किया था जिसके कारण पिड़ित अपने साथ हुए ठगी का जिक्र किसी के साथ नहीं किए थे। उन लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया था, जिसमें एक तारीख लिखी हुई थी। उक्त तारीख को पीड़ित को संबधित विभाग में जाकर ज्वाईन करना है। पत्र लेकर जब वे लोग पहुंचते थे तो पता चलता था कि यह फर्जी प्रमाण पत्र है। किसी तरह से पैसे वापस मिलने की उम्मीद से अब तक पिड़ितों ने थाने में अपराध दर्ज नहीं कराया लेकिन अब उन दोनों का मोबाईल बंद होने के कारण वे लोग पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर से शिकायत करने पहुंच गए। वहीं कांकेर टीआई शरद दुबे ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed