फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh husband strangulates wife to death in domestic dispute in rajnandgaon

घरेलू विवाद में नवविवाहिता की हत्या: गला घोंटकर फांसी पर लटकाया शव; थाने पहुंचकर बोला- पत्नी ने खुदकुशी कर ली

Sat, 11 Mar 2023 07:24 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 11 Mar 2023 07:24 PM IST
सार

डोंगरगढ़ एसडीओपी प्रभात पटेल ने बताया कि, नवविवाहिता की मौत का मामला होने के कारण तहसीलदार को इसकी सूचना दी गई। उनके सामने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और बयान लिए गए। मीना के परिजनों ने मारपीट और हत्या का आरोप लगाया। इसी आधार पर आरोपी से मनोवैज्ञानिक आधार पर पूछताछ की गई। 

विज्ञापन
chhattisgarh husband strangulates wife to death in domestic dispute in rajnandgaon
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक युवक ने अपनी नवविवाहिता पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले पत्नी का नाइलोन की रस्सी से गला घोंट दिया। फिर शव को फांसी से लटका दिया। इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि घरेलू विवाद के चलते उसकी जान ली है। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन

 
मोहारा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बिजनापुर निवासी संदीप वर्मा (30) ने 10 मार्च की रात करीब 11 बजे थाने पहुंचकर शिकायत दी कि उसकी पत्नी मीना वर्मा (26) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर नी है। इस पर पुलिस ने पंचनामा रिपोर्ट तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के दौरान प्रथम दृष्टया रिपोर्ट से पता चला कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। इस पर पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर जांच शुरू की। परिजनों से पूछताछ में घरेलू झगड़े और मारपीट का भी पता चला। 
विज्ञापन




इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर पति संदीप वर्मा को हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपी संदीप ने पुलिस को बताया कि वारदात वाले दिन उसका मीना से झगड़ा हुआ था। बात इतनी बढ़ी कि आरोपी ने नाइलोन की रस्सी से गला घोंटकर मीना की हत्या कर दी। इसके बाद खुदकुशी दिखाने के लिए शव को फांसी से लटका दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त रस्सी बरामद कर ली है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed