फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh husband killed his wife for giving her salary at maternal home

Chhattisgarh: पत्नी ने मायके में दी अपनी सैलरी तो पति ने हत्या कर दी, फिर कंबल में शव छिपाकर भाग निकला

Sat, 12 Nov 2022 07:18 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 12 Nov 2022 07:18 PM IST
सार

दोनों में काफी विवाद हुआ। गुस्से में आकर धर्म सिंह ने रजनी का सिर कमरे में अलग-अलग जगह पटका। जिसके चलते कमरे में जगह-जगह खून फैल गया और रजनी की मौत हो गई। इसके बाद बेडरूम में ही कंबल से उसका शव ढंक कर भाग निकला था। 

विज्ञापन
chhattisgarh husband killed his wife for giving her salary at maternal home
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके शव को कंबल में लपेटकर घर में ही छिपा दिया और भाग निकला। जब महिला का बेटा घर पहुंचा तो हत्या का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने सैलरी की रकम अपने मायके में दे दी थी। मामला हरदी बाजार चौकी क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ के खरसिया निवासी धर्म सिंह सिद्धार्थ कोरबा में रेशम विभाग में फील्ड मैन है। वह उतरदा रोड स्थित यदुनाथ सिंह राठौर के घर में पत्नी रजनी सिंह और 18 साल के बेटे हेमंत के साथ किराये से रहता है। उसका बेटा शुक्रवार को अपने मामा के घर गया हुआ था। घर में सिर्फ पति-पत्नी ही थे और उनमें झगड़ा हो रहा था। इसके बाद धर्म सिंह चला गया, लेकिन मकान मालिक ने काफी देर से रजनी को नहीं देखा। 
विज्ञापन


इस पर उसने धर्म सिंह के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन वह स्विच ऑफ था। इसके बाद उसने हेमंत को इसकी जानकारी दी। थोड़ी देर में हेमंत अपने मामा के साथ घर पहुंचा तो देखा कि कंबल से उसकी मां का शव खून से लथपथ ढंका हुआ था और कमरे में खून फैला था। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची और पूछताछ की तो सामने आया कि पति-पत्नी के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद पुलिस ने भी धर्म सिंह से संपर्क का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इससे पुलिस को भी संदेह हो गया कि धर्म सिंह ने हत्या की है। इस बीच धर्म सिंह के दीपिका में देखे जाने की सूचना मिली तो पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। बताया कि रजनी अपनी कमाई में से उसे रुपये नहीं देती थी। इस बार भी उसने अपनी सैलरी मायके में दे दी। 


इस बात को लेकर दोनों में काफी विवाद हुआ। गुस्से में आकर धर्म सिंह ने रजनी का सिर कमरे में अलग-अलग जगह पटका। जिसके चलते कमरे में जगह-जगह खून फैल गया और रजनी की मौत हो गई। इसके बाद बेडरूम में ही कंबल से उसका शव ढंक कर भाग निकला था। चौकी प्रभारी मयंक मिश्रा ने बताया कि धर्म सिंह को हत्या के आरोप में पकड़ लिया गया है। उसे कोर्ट की कार्रवाई कर जेल भेजने की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed