{"_id":"6a0fdf0fd91615c55209f662","slug":"chhattisgarh-heats-up-ahead-of-nautapa-mercury-in-45-degrees-in-raipur-find-out-the-state-of-your-districts-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather : नौतपा से पहले तपने लगा छत्तीसगढ़, रायपुर-माना में पारा 45 डिग्री के करीब, जानें अन्य जिलों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather : नौतपा से पहले तपने लगा छत्तीसगढ़, रायपुर-माना में पारा 45 डिग्री के करीब, जानें अन्य जिलों का हाल
Fri, 22 May 2026 10:14 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 22 May 2026 10:14 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में गर्मी ने मई के अंतिम सप्ताह से पहले ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में गुरुवार को तेज धूप और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में गर्मी ने मई के अंतिम सप्ताह से पहले ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में गुरुवार को तेज धूप और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। रायपुर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि माना क्षेत्र सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
दिनभर चलती गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी। हालात ऐसे रहे कि कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम नजर आए। शाम तक गर्म हवा चलती रही, जिससे लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए रायपुर सहित कई जिलों में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, धमतरी, बेमेतरा, राजनांदगांव और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी पड़ सकती है। वहीं कोरबा, महासमुंद, गरियाबंद और बालोद समेत कुछ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। आकाश साफ रहने और नमी कम होने के कारण गर्मी का असर और ज्यादा महसूस हो सकता है।
हीटवेव को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। साथ ही ज्यादा से ज्यादा पानी पीने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और शरीर को पूरी तरह ढंककर रखने की अपील की गई है।