फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh health minister singhdev on corona BF.7 in ambikapur

Corona BF.7: स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा- चीन जैसे नहीं होंगे हालात, वैक्सीन कारगर, बन चुकी इम्युनिटी

Wed, 28 Dec 2022 07:54 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 28 Dec 2022 07:54 PM IST
सार

मंत्री सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में पिछले 7 दिन में एक भी केस नहीं आए। 3 दिन में 7 केस आए हैं। फिलहाल छत्तीसगढ़ में कोरोना के 8 केस हैं। हालांकि टेस्टिंग भी कम हुई, इसे बढ़ाने की जरूरत है। लोग सतर्क रहें। ऐहतियातन सभी अस्पतालों में कोरोना से निबटने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
chhattisgarh health minister singhdev on corona BF.7 in ambikapur
टीएस सिंहदेव, स्वास्थ्य मंत्री, छत्तीसगढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि कोरोना दशकों तक साथ रहेगा। यह जाने वाला नहीं है। इसके नए वेरियंट बीएफ .7 के ज्यादा घातक होने की बात सामने आ रही है, लेकिन भारत या छत्तीसगढ़ में चीन जैसे हालात नहीं होंगे। कोरोना की ये लहर आई तो पांचवीं होगी। भारत में लोगों को लगाई गई वैक्सीन ज्यादा कारगर है। लोगों में इम्युनिटी बन गई है। फिलहाल डरने की नहीं, बल्कि सर्तक रहने की जरूरत है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


कितना घातक, बोलने की स्थिति में नहीं
अंबिकापुर दौरे पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि, पिछले अनुभवों को देखते हुए सभी जगह लोग सतर्क हो गए हैं। चीन, जापान, जर्मनी, सिंगापुर, अमेरिका, फ्रांस, ब्राजील सहित अन्य देशों में कोरोना के केस बढ़ते हुए दिख रहे हैं। अब तक कोरोना वायरस के हजारों म्यूटेशन हो चुके हैं। अब बीएफ.7 तेजी से फैल सकता है। वैज्ञानिक भी यह बोलने की स्थिति में नहीं है कि यह हर देश में कितना घातक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
देश में कारगर साबित हुई वैक्सीन
मंत्री सिंहदेव ने कहा कि देश में जो वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चला, इससें चौथी लहर तक लोगों में इम्यूनिटी बन गई। तुलनात्मक रूप से देश की हालत फिलहाल सुरक्षित हैं, लेकिन हम पिछले नतीजों को देखकर नहीं बैठ सकते। उन्होंने कहा कि यदि ज्यादा घातक साबित होने वाला वैरियंट आ गया तब लोगों को दिक्कतें होंगीं। उन्होंने कहा कि चीन में जो वैक्सीन उपयोग में लाई गई, वह उतनी कारगर साबित नहीं हुई।



80 प्रतिशत लोगों को पता नहीं चला
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि भारत में माना जा रहा है कि कोविड-19 की लहर में कई लोगों तक कोरोना पहुंच गया। 80 प्रतिशत तक लोगों को तो पता ही नहीं चला। जो पीड़ित हुए, उनके माध्यम से दूसरे लोगों तक कोरोना फैला होगा, कुछ लोग बीमार हुए होंगे, उनकी भी इम्यूनिटी बनी होगी। इसके कारण अब कोरोना के ज्यादा प्रकरण सामने नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed