फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Governor Anusuiya Uikey met pm modi in new delhi

छत्तीसगढ़:राज्यपाल अनुसुइया उइके ने पीएम मोदी से की मुलाकात, आदिवासियों के विकास के लिए विशेष पैकेज की रखी मांग

Thu, 07 Apr 2022 09:55 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 07 Apr 2022 09:55 PM IST
सार

राज्यपाल अनुसुइया उइके ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। राज्यपाल अनुसुइया उइके ने राज्य के उग्रवाद प्रभावित जिलों में नक्सल गतिविधियों और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Governor Anusuiya Uikey met pm modi in new delhi
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल ने पीएम मोदी से की मुलाकात। - फोटो : pmo india

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने राज्य के बस्तर और सरगुजा क्षेत्रों में आदिवासी समुदायों के विकास के लिए विशेष आर्थिक पैकेज मुहैया कराने का अनुरोध किया।साथ ही, राज्यपाल अनुसुइया उइके ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। राज्यपाल अनुसुइया उइके ने राज्य के उग्रवाद प्रभावित जिलों में नक्सल गतिविधियों और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ राजभवन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, अनुसुइया उइके ने प्रधानमंत्री से कहा कि विशेष पैकेज मिलने से राज्य के दो आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित सुविधाओं के विस्तार में मदद मिलेगी। इसके साथ ही राज्य में आदिवासी युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगें। उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि इस विशेष पैकेज से आदिवासी समुदायों का विकास बेहतर ढ़ंग से करने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


राजभवन के बयान में कहा गया कि इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल अनुसुइया उइके ने पीईएसए अधिनियम की तर्ज पर पीएम मोदी से पांचवीं अनुसूची क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शहरी निकायों के लिए अनुसूचित क्षेत्र अधिनियम के लिए नगर पालिका विस्तार अधिनियम को लागू करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान राज्यपाल उइके ने प्रधानमंत्री को बताया कि जाति नामों की वर्तनी में गलतियों के कारण पात्र व्यक्तियों को अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया।


राज्यपाल ने पीएम मोदी से आदिवासी बहुल जिलों में स्थित विश्वविद्यालयों को आदिवासी समुदायों के हित में केंद्रीय आदिवासी विश्वविद्यालयों के रूप में अपग्रेड करने का भी आग्रह किया। वार्ता के दौरान उइके ने राज्य के विभिन्न जिलों के अपने दौरे के दौरान आदिवासियों के साथ बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि आदिवासियों के कल्याण के लिए कई फैसले लेने की जरूरत है।

Chhattisgarh Governor Anusuiya Uikey met pm modi in new delhi and requested to provide special economic package for tribal-dominated Bastar and Surguja
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed