फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Government has reopened schools for class 10th and 12th today, parents protest

छत्तीसगढ़ : अभिभावकों के विरोध के बीच आज से फिर खुल रहे हैं 10वीं और 12वीें के स्कूल

Tue, 03 Aug 2021 09:19 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 03 Aug 2021 09:19 AM IST
सार

  • छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले पर अभिभावक संघ व माता-पिता ने जताया विरोध 
  • कक्षा 1, 5 और 8 की कक्षाओं के छात्रों के लिए कुछ शर्तों के साथ ऑफलाइन कक्षाओं को अनुमति दी

विज्ञापन
Chhattisgarh Government has reopened schools for class 10th and 12th today, parents protest
school reopen - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में महामारी की दूसरी लहर के बाद कक्षा 10वीं और 12वीं के सरकारी और निजी स्कूलों को आज से 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ शुरू किया जा रहा है। हालांकि राज्य सरकार के इस फैसले का बच्चों के माता-पिता ने विरोध किया है।  

विज्ञापन


गौरतलब है कि महामारी की दूसरी लहर के कारण देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद किए गए थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हाल ही में हुई कैबिनेट की बैठक के दौरान सोमवार से स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन


एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, बघेल सरकार ने कहा है कि पिछले सात दिनों में एक प्रतिशत की पॉजिटिव रेट वाले वाले जिलों में स्कूल फिर से खुलेंगे। राज्य सरकार ने कक्षा 1, 5 और 8 की कक्षाओं के छात्रों के लिए कुछ शर्तों के साथ ऑफलाइन कक्षाओं को फिर से शुरू करने की अनुमति दी है। आधिकारिक आदेश के अनुसार, राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों और स्कूलों की अभिभावक समितियों से अनुशंसा प्राप्त करना आवश्यक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में अभिभावक संघ ने छात्रों के लिए ऑफ़लाइन कक्षाएं फिर से शुरू करने पर असंतोष व्यक्त किया है। बच्चों के माता-पिता ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने निजी स्कूल मालिकों को लाभ पहुंचाने के लिए जल्दबाजी में यह निर्णय लिया गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार, कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर अगस्त में आने की संभावना है।


छत्तीसगढ़ अभिभावक संघ के अध्यक्ष क्रिस्टोफर पॉल ने यह भी कहा कि मॉनसून का मौसम बच्चों में वायरल बीमारी का कारण बनता है और सरकार को अभी और इंतजार करना चाहिए था। माता पिता ने राज्य सरकार से लिए गए फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed