फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh government farmers scheme, direct assistance of Rs. 1500 crore to 19 lakh farmers

छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के लिए खोला खजाना, 19 लाख किसानों को 1500 करोड़ की सीधी मदद

Thu, 21 May 2020 07:53 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 21 May 2020 07:53 PM IST
सार

  • किसानों को गन्ना भुगतान दर रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ाया
  • 17 लाख किसानों का 8818 करोड़ रुपये की कर्जमाफी की घोषणा
  • भूमि अधिग्रहण में होगा चार गुना का भुगतान

विज्ञापन
Chhattisgarh government farmers scheme, direct assistance of Rs. 1500 crore to 19 lakh farmers
भूपेश बघेल - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने किसानों के लिए न्याय योजना लागू की है जो आने वाले समय में किसानों की मदद के मामले में नजीर साबित हो सकती है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शुरू हुई इस योजना के तहत राज्य के 18.35 लाख किसानों को 1500 करोड़ रुपये की सीधी आर्थिक मदद दी जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुरुवार को इस योजना की शुरुआत की।

योजना में राज्य के हर धान, मक्का और गन्ने के किसान को 7500 रुपये की सीधी आर्थिक मदद होगी। योजना में हर वर्ग के किसानों की मदद करने की घोषणा की गई है।

इनमें नौ लाख 53 हजार 706 सीमांत किसान, पांच लाख 60 हजार 284 लघु किसान और तीन लाख 20 हजार 844 बड़े किसान शामिल हैं। यह योजना की पहली किस्त है। पूरी योजना को चार किस्तों में बांटा गया है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ सरकार ने गन्ना किसानों को भारी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। राज्य सरकार ने गन्ना किसानों को 2019-20 के पेराई वर्ष में 355 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की इस योजना से 34637 किसानों को 73 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा गन्ना किसानों को 2018-19 में हुई खरीद पर 50 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बोनस राशि भी दी जाएगी। इससे राज्य के लगभग 25 हजार किसानों को 10.27 करोड़ रुपये की मदद हो पाएगी।

इसके अलावा राज्य सरकार ने 17 लाख किसानों का 8818 करोड़ रुपये की कर्जमाफी की घोषणा की है। किसानों की 244 करोड़ रुपये का सिंचाई का बकाया बिल भी माफ करने की घोषणा की गई है।


भूमि अधिग्रहण हर राज्य में बड़ा मुद्दा बनता रहा है। इसी बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषणा की है कि अब होने वाले भूमि अधिग्रहण में किसानों को चार गुना अधिक राशि का भुगतान किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed