फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Government decides online delivery of liquor

छत्तीसगढ़: कोरोना काल के बीच सरकार का फैसला, शराब की होगी ऑनलाइन डिलिवरी 

Sun, 09 May 2021 03:45 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Amit Mandal Updated Sun, 09 May 2021 03:45 AM IST
सार

राज्य सरकार की तरफ से इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि डिलिवरी बॉय के जरिए शराब की होम डिलिवरी होगी।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Government decides online delivery of liquor
Onlinne delivery of liquor

विस्तार

कोरोना संक्रमण के दौर में छत्तीसगढ़ सरकार ने शराब की होम डिलीवरी का फैसला किया है। अब लोग घर बैठे ही ऑनलाइन शराब मंगवा सकेंगे। 
विज्ञापन


राज्य सरकार की तरफ से इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि डिलिवरी बॉय के जरिए शराब की होम डिलिवरी होगी। इसके लिए समय सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक रखा गया है। इसमें बदलाव भी किया जा सकता है। 



छत्तीसगढ़ में 12,239 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 12,239 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 8,42,356 हो गई है। राज्य में शनिवार को 371 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 223 मरीजों की मौत हुई है।

विज्ञापन


राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 12,239 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 718, दुर्ग से 518, राजनांदगांव से 393, बालोद से 414, बेमेतरा से 170, कबीरधाम से 434, धमतरी से 352, बलौदाबाजार से 728, महासमुंद से 409, गरियाबंद से 188, बिलासपुर से 605, रायगढ़ से 1086, कोरबा से 712, जांजगीर चांपा से 1021, मुंगेली से 572, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 345, सरगुजा से 436, कोरिया से 577, सूरजपुर से 583, बलरामपुर से 375, जशपुर से 561, बस्तर से 241, कोंडागांव से 166, दंतेवाड़ा से 97, सुकमा से 54, कांकेर से 395, नारायणपुर से 26 और बीजापुर से 63 मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed