फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh gets new express train: Raipur-Jabalpur Express to be inaugurated on August 3

छत्तीसगढ़ को मिली नई एक्सप्रेस ट्रेन: रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस का उद्घाटन 3 अगस्त को

Sat, 02 Aug 2025 02:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 02 Aug 2025 02:00 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक नई सौगात मिलने जा रही है। रायपुर से जबलपुर के बीच एक नई एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की जा रही है, जिसे तीन अगस्त को हरी झंडी दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
Chhattisgarh gets new express train: Raipur-Jabalpur Express to be inaugurated on August 3
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक नई सौगात मिलने जा रही है। रायपुर से जबलपुर के बीच एक नई एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की जा रही है, जिसे तीन अगस्त को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर जानकारी दी है।
विज्ञापन


रेल मंत्री ने अपने पत्र में बताया कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ में रेलवे सेवाओं और आधारभूत संरचना के विस्तार को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राज्य में वर्तमान में 44 हजार 657 करोड़ की लागत से विभिन्न रेलवे परियोजनाएं प्रगति पर हैं। इसके अलावा, वर्ष 2025 के केंद्रीय बजट में छत्तीसगढ़ को रिकॉर्ड छह हजार 925 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इनमें से पांच स्टेशनों का हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया है। राज्य में पहले से ही दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित हो रही हैं, जो ‘मेक इन इंडिया’ पहल की शानदार मिसाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच यातायात को सहज बनाएगी। यह न केवल यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और सामाजिक संपर्क को भी नया बल देगी।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार के इस निर्णय पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग से छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है। इससे आम जनता को सुरक्षित, आधुनिक और सुविधाजनक रेल सेवाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed