{"_id":"63971cbe5e33ec5f8f0f4361","slug":"chhattisgarh-friend-killed-young-man-by-thrashed-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Balrampur: दोस्त ने लात-घूंसों से पीटकर ली जान, फिर तालाब में फेंक दिया शव, शराब के नशे में हुआ था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur: दोस्त ने लात-घूंसों से पीटकर ली जान, फिर तालाब में फेंक दिया शव, शराब के नशे में हुआ था झगड़ा
Mon, 12 Dec 2022 05:51 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 12 Dec 2022 05:51 PM IST
सार
रामलाल को मृत देखकर प्रेमनारायण घबरा गया और हत्या को हादसे की शक्ल देने के लिए रात में अपने भांजे देवलाल को बुलाया। फिर उसके साथ मिलकर शव को गांव के तालाब में डाल दिया था और भाग निकले। आरोपियों ने मृतक रामलाल की लुंगी मेड़ के किनारे रख दी थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्या के आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में दो दोस्तों के बीच शराब पीने के दौरान विवाद हो गया। इस पर एक दोस्त ने दूसरे को लात-घूंसों से जमकर पीटा। जब उसकी मौत हो गई तो अपने भांजे के साथ मिलकर शव को तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने शव बरामद किया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीटने का पता चला। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
नौ दिसंबर को दर्ज कराई थी परिजनों ने गुमशुदगी
जानकारी के मुताबिक, बरियों निवासी लल्लूराम ने नौ दिसंबर को थाने में पिता रामलाल गोंड (45) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि उसके पिता सात दिसंबर को घर से निकले थे। इसके बाद नहीं लौटे। उनकी लुंगी तालाब के पास मिली है। हादसे की आशंका से पुलिस ने तालाब में तलाश कराई तो रामलाल गोंड का शव बरामद हो गया। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस चौकी बरियों।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले चोट के निशान
एएसपी रमेश मरकाम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि रामलाल गोंड के साथ मारपीट की गई थी। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले थे। इस पर हत्या के अंदेशे से जांच शुरू की गई। इसमें पता चला कि रामलाल ने घटना वाले दिन प्रेमनारायण के साथ उसकी बाड़ी में शराब पी थी। इस दौरान दोनों के बीच नशे की हालत में विवाद भी हुआ था। इस पर पुलिस ने प्रेमनारायण को हिरासत में ले लिया।

बेहोश हुआ तो छोड़कर गया, शाम तक मौत हो गई
पूछताछ में प्रेमनारायण ने पुलिस को बताया कि नशे में रामलाल ने उसका हाथ खींच दिया। इसके चलते उसे गुस्सा आ गया और प्रेमनारायण ने रामलाल के पेट में लात मार दी। रामलाल जमीन पर गिरा तो प्रेमनारायण ने लात-घूंसों से उसे जमकर पीटा। इसके चलते रामलाल बेहोश हो गया। इसके बाद प्रेमनारायण उसी हालत में छोड़कर चला गया। जब शाम को लौटा तो देखा कि रामलाल की मौत हो चुकी थी।

हादसा बताने तालाब में डाला शव
रामलाल को मृत देखकर प्रेमनारायण घबरा गया और हत्या को हादसे की शक्ल देने के लिए रात में अपने भांजे देवलाल को बुलाया। फिर उसके साथ मिलकर शव को गांव के तालाब में डाल दिया था और भाग निकले। आरोपियों ने मृतक रामलाल की लुंगी मेड़ के किनारे रख दी थी। लुंगी को देखकर ही परिजनों को रामलाल के डूब जाने की आशंका हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।