फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh four people including girl and woman died in road accident

छत्तीसगढ़: सड़क दुर्घटना में बालिका और महिला समेत चार लोगों की मौत

Sun, 09 Feb 2020 08:34 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: देव कश्यप Updated Sun, 09 Feb 2020 08:34 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh four people including girl and woman died in road accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

 छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सड़क दुर्घटना में एक महिला और बालिका समेत चार लोगों की मौत हो गई। कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार संतोष सिंह गोड़ (30), उसकी पत्नी रेखा बाई (25), रेखा का भाई राजकुमार सिंह गोड़ (19) तथा एक बालिका पल्लवी (छह) की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोपहर बाद बरपाली-लालघाट गांव के करीब अंबिकापुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। अधिकारियों ने बताया कि मोटरसाइकिल में दो युवक, एक महिला और एक बालिका सवार थे। हादसे में दोनों युवक और बालिका की मौके पर ही मौत हो गई तथा महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंची। शव और घायल महिला को अस्पताल भेजा गया। कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed