{"_id":"58e61eb24f1c1bdc315b69f9","slug":"chhattisgarh-former-cm-ajit-jogi-to-get-7th-crore-helicopter-as-birthday-gift","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व CM को 7 करोड़ का सेकंड हैंड हेलीकॉप्टर मिलेगा बर्थडे गिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व CM को 7 करोड़ का सेकंड हैंड हेलीकॉप्टर मिलेगा बर्थडे गिफ्ट
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Thu, 06 Apr 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
अजीत जोगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेताओं को चाहने वालों की कमी नहीं होती है लेकिन कोई ऐसा भी चाहने वाला हो जो तोहफे में हेलीकॉप्टर दे दे। जी हां, हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की। बता दें कि अजीत जोगी का जन्मदिन 29 अप्रैल को है। उनके चाहने वालों ने उनके जन्मदिन के मौके पर 7 करोड़ का हेलीकॉप्टर तोहफे में देंगे। ये और बात है कि हेलीकॉप्टर बेशक सेकेंड हेंड है लेकिन है तो हेलीकॉप्टर ही और वो भी 7 करोड़ का।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जोगी के दो समर्थकों ने मिलकर ये तोहफा जोगी को देंगे। तोहफे देने वालों में एक विधायक आर के राय हैं और दूसरा एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी हैं। वहीं, जोगा के समर्थकों ने कहा कि इसे 7 करोड़ में खरीदा गया है जिसमें 3.5 करोड़ कैश दिया गया और बांकी फाइनेंस किया गया है। ये हेलीकॉप्टर चार सीटों का चॉपर है। हेलीकॉप्टर को 15 अप्रैल को दिल्ली से रायपुर लाया जाएगा।
विज्ञापन
बहरहाल, तोहफे को लेकर अजीत जोगी ने कुछ बयान नहीं दिया है। जबकि कांग्रेस का मानना है कि ये तोहफा बीजेपी की तरफ से जोगी जी के लिए है।