फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Forest Minister Kedar Kashyap nephew Nikhil Kashyap dies in a road accident, CM Sai expresses co

छत्तीसगढ़: वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप की सड़क दुर्घटना में मौत, सीएम साय ने जताया शोक

Wed, 23 Jul 2025 02:49 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 23 Jul 2025 02:49 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के बेटे निखिल कश्यप की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के नवा रायपुर में सुबह करीब 4-5 बजे के बीच हादसा हुआ।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Forest Minister Kedar Kashyap nephew Nikhil Kashyap dies in a road accident, CM Sai expresses co
बाइक डिवाइटर से टकरा कर क्षतिग्रस्त, मृतक निखिल कश्यप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के बेटे निखिल कश्यप की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के नवा रायपुर में सुबह करीब 4-5 बजे के बीच हादसा हुआ। बाइक के डिवाइडर से टकराने से 19 वर्षीय निखिल की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन



यह सड़क दुर्घटना सत्य साईं अस्पताल नवा रायपुर के पास हुई, जहां निखिल अपनी बुलेट बाइक पर सवार होकर जा रहा था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि बुलेट के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह, वन मंदिर केदार कश्यप मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। मंदिर हसौद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बाइक पर चार युवक सवार होकर सत्य साईं अस्पताल की ओर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस टक्कर से निखिल 40 फीट दूर फेंका गया। सिर फटने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे एक युवक भी गंभीर रुप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। डायल 112 को सूचना दिये जाने पर टीम मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि युवक हेलमेट नहीं पहने थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इस हादसे पर सीएम साय ने ट्वीट कर शोकर जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे एवं पूर्व सांसद दिनेश कश्यप जी के सुपुत्र  निखिल कश्यप की सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दु:खद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल कश्यप परिवार को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करें। 
ॐ शांति! 





घटना के बाद सीएम विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह समेत सभी कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेताओं ने केदार कश्यप के निवास पर पहुंचर दुख जताया।  






वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा और पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत कई नेताओं ने हादसे पर दुख जताया है और मृतात्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है। सभी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। 




कश्यप परिवार छत्तीसगढ़ की राजनीति में अहम माना जाता है। निखिल के पिता दिनेश कश्यप बस्तर से सांसद रह चुके हैं। बलिराम कश्यप छत्तीसगढ़ में बीजेपी के सबसे सीनियर नेता माने जाते थे, मंत्री केदार कश्यप उन्हीं के बेटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed