{"_id":"64183b73a320a098f603733a","slug":"chhattisgarh-food-minister-amarjit-bhagat-targeted-bjp-over-reservation-in-rajnandgaon-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भाजपा का मकसद आरक्षण नहीं, राजनीति': मंत्री भगत बोले- आदिवासियों को आगे कर प्रदर्शन करते थे, अब मुंह पर ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भाजपा का मकसद आरक्षण नहीं, राजनीति': मंत्री भगत बोले- आदिवासियों को आगे कर प्रदर्शन करते थे, अब मुंह पर ताला
Mon, 20 Mar 2023 04:24 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 20 Mar 2023 04:24 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। मंत्री अमरजीत भगत ने भाजपा को आड़े हाथों लिया और जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
मां बम्लेश्वरी मंदिर में मंत्री अमरजीत भगत ने किया पूजन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आरक्षण को लेकर भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, जब तक आरक्षण पारित नहीं हुआ था, भाजपाई तब तक आदिवासियों को आगे कर कलेक्टर का घेराव और सभा करते थे। जब से विधानसभा में पारित हुआ है, तब से इनके मुंह पर ताला बंद हो गया है। ये न राज्यपाल से मिलते हैं, न स्टेटमेंट देते हैं, न ज्ञापन देते हैं, न कोई प्रदर्शन करते हैं। कहा कि, इनकी असलियत खुल कर सामने आ गई है। ये आरक्षण का लाभ दिलाना नहीं, बल्कि पूरे मामले में राजनीति कर रहे हैं। मंत्री भगत सोमवार को डोंगरगढ़ दौरे पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
मीडिया से बात करते हुए मंत्री भगत ने पिछले दिनों चुनाव हारने पर अपनी मूंछ मुड़वाने वाले बयान पर भी बात की। कहा कि, इस बयान के पीछे लॉजिक भी है। उन्होंने कहा कि, जितना काम प्रदेश में कांग्रेस के शासन में हुआ है, उतना देश में कहीं नहीं हुआ। यहां किसानों, नौजवानों, आदिवासियों, महिलाओं को आर्थिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा काम हर ओर से किया गया है। जनता सब जानती है और उसे पता है। यही लॉजिक है कि चुनाव हारने पर मूंछ मुंड़वाने की बात कही। कांग्रेस अगली बार फिर जीत रही है। हमारी सरकार ने निचले स्तर तक हर व्यक्ति के लिए काम किया है।
विज्ञापन
एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने भाजपा को आड़े हाथों लिया और जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की। इससे पहले डोंगरगढ़ पहुंचकर उन्होंने मां बम्लेश्वरी देवी की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद वह लोधी समाज की ओर से ग्राम कोपेडीह में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन