{"_id":"62e3d6383297aa399222a4be","slug":"chhattisgarh-folk-singer-held-for-killing-man-who-had-taken-blame-for-his-crime-some-months-earlier","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: लोक गायक हत्या मामले में गिरफ्तार, अपराध छुपाने के लिए जेल जाने को भी किया था राजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: लोक गायक हत्या मामले में गिरफ्तार, अपराध छुपाने के लिए जेल जाने को भी किया था राजी
Fri, 29 Jul 2022 06:14 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 29 Jul 2022 06:14 PM IST
सार
जांच में पता चला कि गेंडल ने कुछ समय पहले एक चोरी की ट्रैक्टर ट्रॉली खरीदी थी। उसने पार्टे को पैसे और एक मोटरसाइकिल के बदले दोष अपने सिर लेने के लिए राजी किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुंगेली में एक लोकप्रिय लोक गायक को कथित तौर पर एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसने कुछ समय पहले पैसे और मोटरसाइकिल देकर मृतक को चोरी का अपराध अपने सिर लेने के लिए राजी किया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि 22 जुलाई को जरहागांव थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर धर्मपुरा गांव में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल पाया गया था और नजदीकी अस्पताल में भर्ती होने पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जांच में इसकी पहचान राजकुमार पार्टे (35) के रूप में हुई। हमने पाया कि 20 जुलाई को उसकी पिटाई की गई थी और उसे राजमार्ग पर छोड़ दिया गया था। गुरुवार को हमने अपराध के लिए लोक गायक गोफेललाल गेंडल (43) को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि जांच में पता चला कि गेंडल ने कुछ समय पहले एक चोरी की ट्रैक्टर ट्रॉली खरीदी थी। उसने पार्टे को पैसे और एक मोटरसाइकिल के बदले दोष अपने सिर लेने के लिए राजी किया। पार्टे को जेल की सजा हुई और रिहाई के बाद पैसे और मोटरसाइकिल के लिए गेंडल के पास पहुंचा। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गेंडल भुगतान करने को राजी नहीं था और अपने एक सहयोगी के साथ 20 जुलाई को पार्टे को धर्मपुरा इलाके में ले गया, उसे शराब पिलाई और फिर उसकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
इन्होंने पार्टे को राष्ट्रीय राजमार्ग पर फेंक दिया। हमें 22 जुलाई को पार्टे गंभीर हालत में मिला। अस्पताल में भर्ती होने के बाद उसकी मौत हो गई। गेंडल ने अपना अपराध कबूल कर लिया है, जबकि उसका सहयोगी मनीष अनंत फरार है।