{"_id":"66e2ada27291e6c9df0f8520","slug":"chhattisgarh-finance-department-approved-many-posts-including-si-and-subedar-in-police-department-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पूरा होगा बचपन का सपना': छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बंपर भर्ती, SI समेत कई पदों के लिए वित्त विभाग ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पूरा होगा बचपन का सपना': छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बंपर भर्ती, SI समेत कई पदों के लिए वित्त विभाग ने दी मंजूरी
Thu, 12 Sep 2024 02:30 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:30 PM IST
सार
Bumper recruitment in CG Police: बचपन से खाकी वर्दी पहने की चाह रखने वाले युवकों का सपना पूरा होने वाला है। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बंपर भर्ती निकली है। युवाओं को पुलिस विभाग में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। सूबेदार और एसआई समेत कई पदों पर बंपर भर्ती होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bumper recruitment in CG Police: बचपन से खाकी वर्दी पहने की चाह रखने वाले युवकों का सपना पूरा होने वाला है। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बंपर भर्ती निकली है। युवाओं को पुलिस विभाग में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। सूबेदार और एसआई समेत कई पदों पर बंपर भर्ती होगी। इसके लिए वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है।
पुलिस विभाग में रिक्त पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग की ओर से 341 पदों की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें सर्वाधिक 278 पद सब इंस्पेक्टर के हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस बल में भर्ती के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने हरी झंडी दे दी है। पुलिस विभाग में नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उनका सपना पूरा हो सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार, स्वीकृत पदों में 19 सूबेदार, 278 उप निरीक्षक, 11 उप निरीक्षक (विशेष शाखा), 14 प्लाटून कमाण्डर, 4 उप निरीक्षक (अंगुल-चिन्ह), 1 उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), 5 उप निरीक्षक (कम्प्यूटर), और 9 उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) शामिल हैं।
विज्ञापन
इन रिक्तियों से छत्तीसगढ़ पुलिस बल की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, जिससे कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा। साथ ही, युवाओं को स्थिर और सम्मानजनक करियर के अवसर मिलेंगे। भर्ती की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।