फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Elections 2018: Not a single Muslim leader among BJP campaigners, Advani not in list

छत्तीसगढ़ चुनाव 2018: भाजपा के प्रचारकों में एक भी मुस्लिम नेता नहीं, इस बार आडवाणी भी नहीं दिखेंगे

Thu, 25 Oct 2018 12:39 PM IST
Trainee Trainee जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 25 Oct 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Elections 2018: Not a single Muslim leader among BJP campaigners, Advani not in list
नरेंद्र मोदी और लालकृष्ण आडवाणी
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने प्रचारकों की जो सूची जारी की है, उसमें एक भी मुस्लिम नेता नहीं है। पिछली बार के चुनाव में भाजपा ने मुख्तार अब्बास नकवी और शाहनवाज हुसैन का नाम प्रचारकों की सूची में शामिल किया था। इसके अलावा पूर्व उप-प्रधानमंत्री और मौजूदा सांसद लालकृष्ण आडवाणी और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रहे मुरली मनोहर जोशी भी इस बार प्रचार अभियान से दूर हैं। भाजपा सांसद शत्रुघन सिन्हा को भी प्रचार का मौका नहीं दिया गया है। 
विज्ञापन


साल 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा जारी की गई 40 प्रचारकों की सूची में लालकृष्ण आडवाणी का नाम सबसे ऊपर था। उनके बाद राजनाथ सिंह और फिर नरेंद्र मोदी लिखा था। उस सूची में अमित शाह का नाम भी नहीं था। इस बार की सूची में नंबर एक पर नरेंद्र मोदी, दो नंबर पर अमित शाह और तीसरे स्थान पर राजनाथ सिंह का नाम लिखा है। गत चुनाव में वैंकया नायडू का नाम सातवें नंबर पर था, चूंकि वे अब देश के उपराष्ट्रपति हैं, इसलिए उनका नाम प्रचारकों में नहीं है। गंभीर बीमारी के चलते इस दफा मनोहर पर्रिकर भी चुनाव प्रचारकों में शामिल नहीं हैं। 
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री का कहना है कि पार्टी की कोर कमेटी बहुत सोच विचार कर चुनाव प्रचारकों की सूची जारी करती है। पार्टी के कई नेता उम्र ज्यादा होने के कारण अब भागदौड़ करने की हालत में नहीं हैं। पिछले दिनों आडवाणी जी को एक बैठक में सहारा देकर लाया गया था। नकवी साहब तो मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। पार्टी ने उन्हें और कई बड़ी ज़िम्मेदारियां दे रखी हैं। शाहनवाज हुसैन भी पार्टी के लिए अहम दायित्व निभा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म, खेल और टीवी जगत से जुड़े ये चेहरे भी नहीं दिखेंगे 

किसी जमाने में फिल्म जगत का बड़ा चेहरा रहे भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का नाम 2013 में प्रचारकों की सूची में था, लेकिन इस बार नहीं है। वजह, उनका पार्टी के साथ छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है। विनोद खन्ना ने पिछली बार छत्तीसगढ़ में धुआंधार प्रचार किया था, अब वे दुनिया में नहीं हैं। नवजोत सिंह सिद्धू इस बार कांग्रेस पार्टी में चले गए हैं। दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी पहली बार छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार करेंगे। 

विधानसभा चुनाव 2013 में भाजपा प्रचारकों की सूची 

इस बार भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल रहेंगे ये नेता 

Chhattisgarh Elections 2018: Not a single Muslim leader among BJP campaigners, Advani not in list
Amit Shah
योगी आदित्यनाथ और देवेंद्र फडणवीस सहित पांच सीएम करेंगे प्रचार

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्यसभा सांसद अनिल जैन व रामकृपाल यादव पहली बार चुनाव प्रचार में आएंगे। इनके अलावा मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और झारखंड के सीएम रघुवर दास भी पार्टी के लिए वोट मांगेंगे।

भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल रहेंगे ये नेता 

नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, सुष्मा स्वराज, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, उमा भारती, रवि शंकर प्रसाद, जेपी नड्डा, जुएल ओराम, हेमा मालिनी, स्मृति इरानी, हुकुम देव नारायण यादव, अर्जुन मुंडा और विष्णु देव साईं आदि नेता छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार करेंगे। 

विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा प्रचारकों की सूची 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed