फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh elections 2018 : Four Union ministers and a former cm campaigned for BJP

छत्तीसगढ़ चुनाव: स्मृति ईरानी सहित केंद्रीय मंत्रियों ने किया भाजपा के लिए धुआंधार प्रचार

Wed, 31 Oct 2018 10:39 AM IST
भाषा
भाषा Updated Wed, 31 Oct 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh elections 2018 : Four Union ministers and a former cm campaigned for BJP
कहा- डिंपल कार्यकर्ताओं से सभा में कहती हैं कि हद में रहिए वरना आपके भैया से कह दूंगी - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को चार केंद्रीय मंत्रियों और एक पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा के पक्ष में प्रचार किया।राज्य में अगले महीने दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण के मतदान के लिए केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती, केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राम कृपाल यादव और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रचार किया।

विज्ञापन


स्मृति ने राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव और राजनांदगांव में आमसभा को संबोधित किया। उन्होंने एक सभा में कहा कि छत्तीसगढ़ के गठन के लिए कभी भी कांग्रेस ने आम लोगों की इस महत्वाकांक्षी मांग को पूरा करने में दिलचस्पी नहीं दिखायी। वहीं, अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा नीत केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य की परिकल्पना को साकार किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक समय था जब छत्तीसगढ़ अविकसित और बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था। आज छत्तीसगढ़ देश के सबसे विकसित राज्य में शुमार हो रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए काम किया है। उसी का परिणाम है कि मुद्रा लोन के तहत देश की नौ करोड़ से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मृति ने वर्तमान चुनाव की तुलना महाभारत से करते हुए कहा कि यह चुनाव भी धर्म और अधर्म की लड़ाई है। गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि धर्म युद्ध में न्याय के खिलाफ अगर अपने भी खड़े हों तो उनसे युद्ध करने में कोई परहेज नहीं करना चाहिये। वहीं, उमा भारती खैरागढ़ में भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के पक्ष में प्रचार करने पहुंचीं। उन्होंने एक सभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को चुनाव के समय ही मंदिर की याद आती है।


उन्होंने कहा भगवान सिर्फ दो चीजें ग्रहण करते हैं आपका प्रेम और अहंकार। प्रसाद, राम कृपाल यादव और मुंडा ने भी भाजपा के पक्ष में प्रचार किया।छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 12 नवंबर को पहले चरण का जबकि 20 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed