{"_id":"5bd02aaebdec22696d780e37","slug":"chhattisgarh-election-vvpat-machines-run-by-electricity-not-battery-in-korba","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ चुनाव 2018ः बैटरी से नहीं, बिजली से चलेंगी ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ चुनाव 2018ः बैटरी से नहीं, बिजली से चलेंगी ईवीएम
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
VVPAT MACHINE
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सफलतापूर्वक चुनाव कराने के लिए बिजली विभाग ने भी कमर कस ली है। जिले के जिन इलाकों में बिजली नहीं है वहां ईवीएम को चलाने के लिए बिजली की व्यवस्था की जा रही है। इस बार विद्युतविहीन मतदान केंद्रों में बैटरी से ईवीएम का संचालन नहीं किया जाएगा।
निर्वाचन विभाग ने इसके लिए विद्युत कनेक्शन दिए जाने को कहा है, जिसके मद्देनजर सभी पोलिंग बूथों में बिजली की व्यवस्था ठीक की जा रही। बताया जा रहा है कि अभी कुछ मतदान केंद्रों में बिजली नहीं पहुंच पायी है। बिजली विभाग को तीन दिनों के भीतर इन केंद्रों में विद्युतीकरण करना है।
बिजली विभाग का मैदानी अमला लगातार कार्य में जुटा हुआ है। कोरबा जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र मिलाकर 1074 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनमें शहरी एवं उपनगरीय क्षेत्र में 422 मतदान केंद्र हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र में स्कूल के अलावा आंगनबाड़ी भवन या फिर सार्वजनिक भवन में मतदान केंद्र बनाया गया है। इस बार वीवीपैट मशीन से मतदान किया जाना है, इसलिए सभी केंद्र में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने को निर्वाचन अधिकारी ने कहा है। वितरण विभाग ने सूची तैयार कर विद्युतीकरण का काम शुरू कर दिया है।
वितरण विभाग सभी ग्रामों को दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत विद्युतीकृत कर रहा है।