फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh election 2023: Politics on arvind Netam resignation, bjp and congress reactions

नेताम के इस्तीफे पर सियासत: BJP बोली- आदिवासी विरोधी चेहरे का पर्दाफाश, कांग्रेस का जवाब- दिया पूरा सम्मान

Thu, 10 Aug 2023 04:21 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 10 Aug 2023 04:21 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने विधानसभा चुनाव से महज ढाई महीने पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद से छत्तीसगढ़ की राजनीति में खलबली मच गई है।

विज्ञापन
Chhattisgarh election 2023: Politics on arvind Netam resignation, bjp and congress reactions
छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, बीजेपी नेता केदार कश्यप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने विधानसभा चुनाव से महज ढाई महीने पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद से छत्तीसगढ़ की राजनीति में खलबली मच गई है। बीजेपी और कांग्रेस में जमकर सियासत हो रही है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। नेताम के इस्तीफे पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार आने के बाद कांग्रेस ने उन्हें पूरा सम्मान दिया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिर भी उन्हें अगर किसी बात की कमी महसूस हो रही थी, तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से चर्चा कर हल निकालना चाहिए था। उनका जो भी बयान आया हो, उस पर मुझे कुछ नहीं कहना है।
विज्ञापन


कांग्रेस की नीतियां आदिवासी विरोधी: पूर्व मंत्री केदार कश्यप 
वहीं बीजेपी ने इस मामले को लेकर कांग्रेस को घेरा है। पू्र्व मंत्री केदार कश्यप ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने फिर आदिवासी समाज के साथ धोखा किया है। इतने बड़े आदिवासी नेता का जाना कांग्रेस की आदिवासी विरोधी चेहरे को पर्दाफाश करता है। कांग्रेस की नीतियां आदिवासी विरोधी हैं। दिग्गज आदिवासी नेता नेताम का कांग्रेस छोड़ना इसका प्रमाण है। कांग्रेस राज में आदिवासियों से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और नौकरी का अधिकार छीना लिया गया है। चुनाव के पहले अरविंद नेताम का जाना यही संदेश देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed