फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Election 2023 Before Casting Your Vote Check Voter List Know How to Vote Without Voter Card

CG Election 2023: वोट डालने से पहले जरूर देखें मतदाता सूची? अगर वोटर कार्ड नहीं है तब भी कर सकते हैं ये काम

Tue, 07 Nov 2023 09:58 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 07 Nov 2023 09:58 AM IST
सार

Caste Vote Without Voter Id Guide In Hindi: मतदाता सूची में लगातार बदलाव होता रहता है और इस कारण अपने नाम को देखना आपका सही निर्णय होगा। मतदाता सूची में घर बैठे आप अपना नाम ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं, आइए हम आपको बताते हैं। 
 

विज्ञापन
Chhattisgarh Election 2023 Before Casting Your Vote Check Voter List Know How to Vote Without Voter Card
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कल मतदान होगा। पहले चरण में प्रदेश की कुल 20 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। छत्तीसगढ़ के भविष्य के लिए अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करना आवश्यक है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अगर आप भी हिस्सा लेने वाले हैं तो एक बार मतदाता सूची में अपने नाम को जरूर देख लें। मतदाता सूची में लगातार बदलाव होता रहता है और इस कारण अपने नाम को देखना आपका सही निर्णय होगा। मतदाता सूची में घर बैठे आप अपना नाम ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं, आइए हम आपको बताते हैं। 

विज्ञापन


जानिए इस प्रक्रिया के बारे में-

- सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल के पेज पर जाएं। 

- यहां आपके सामने मतदाता सूची में नाम देखने के तीन विकल्प दिखाई देंगे। (https://electoralsearch.eci.gov.in/)

- यदि आपको वोटर कार्ड नंबर नहीं पता तो पूरी जानकारी भरकर अपना नाम देखें।  ( Search by Details)

- यदि आपको वोटर कार्ड नंबर पता है तो ( Search by EPIC No)
 
- यदि आपने वोटर कार्ड में अपना नंबर डाल रखा है तो (Search by Mobile) को चुन सकते हैं

यदि आपके पास वोटर कार्ड नहीं है तो ऐसे पता करें नाम दर्ज है कि नहीं

- यदि आपके पास वोटर कार्ड नहीं हैं तो आप जानकारी भरने वाले फॉर्म ( Search by Details) का उपयोग करें। 

- इस फॉर्म में आपको अपना नाम, पिता या पति का नाम, अपनी जन्मतिथि, राज्य, जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की जानकारी देनी होगी। 

- इस जानकारी को भरने के बाद आप नीचे दिए गये कोड को भर दें। 

- अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज होगा तो आपको नीचे मतदाता सूचना का एक लिंक दिया जायेगा। 

- लिंक पर क्लिक करने के बाद मतदान केंद्र से संबंधित सभी जानकारियां आपको उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed