{"_id":"64e74e08adada5449406b362","slug":"chhattisgarh-election-2023-blo-added-shahrukh-khan-s-name-online-in-voter-list-in-raipur-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh election 2023: बीएलओ ने ऑटो में सवारी कर मतदाता सूची में ऑनलाइन जोड़ा 'शाहरूख खान' का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh election 2023: बीएलओ ने ऑटो में सवारी कर मतदाता सूची में ऑनलाइन जोड़ा 'शाहरूख खान' का नाम
Thu, 24 Aug 2023 06:03 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 24 Aug 2023 06:03 PM IST
सार
बीएलओ और कर्मचारी लोगों के घर जा-जाकर नाम जोड़ने, काटने या हटाने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में रायपुर में बीएलओ ने ऑटो ड्राइवर शाहरूख खान का नाम वोटर आइडी में जोड़ने के लिए उसके ही ऑटो में सफर कर पोर्टल में ऑनलाइन पंजीयन किया।
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन को ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वोटर आईडी में नाम जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। बीएलओ और कर्मचारी लोगों के घर जा-जाकर नाम जोड़ने, काटने या हटाने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में रायपुर में बीएलओ ने ऑटो ड्राइवर शाहरूख खान का नाम वोटर आइडी में जोड़ने के लिए उसके ही ऑटो में सफर कर पोर्टल में ऑनलाइन पंजीयन किया।
विज्ञापन
बता दें कि जब-जब बीएलओ ऑटो चालक शाहरूख खान के घर मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के लिए जाते थे, तब वो घर से कहीं बाहर चला जाता था। इस दौरान बीएलओ रमेश लाल ने उसके बारे में लोगों से जानकारी लेकर शाहरूख खान से उसके ऑटो में ही पहुंचकर मुलाकात की। पता चला कि अभी तक शाहरूख का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
'ऑटो में वोट के लिए ऑनलाइन पंजीयन'
इस दौरान बीएलओ ने अपने मोबाइल पर वोटर हेल्प एप खोलकर शाहरूख को मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया समझाया। शाहरूख ने अपने मोबाइल से वोटर एप के माध्यम से फार्म-6 में अपनी पूरी जानकारी ऑनलाइन भरकर पंजीयन किया। उसने जिला प्रशासन और बीएलओ के इस काम की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों करने पर सभी नागरिक अपने मत अधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
'बिना डर भय के करें मतदान'
जिला प्रशासन की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत महाविद्यालयों में ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया गया। क्विज के माध्यम से मतदान, निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान का महत्व सहित मतदान के लिए मतदाता को जागरूक करने के बारे में प्रश्न पूछे गए। युवाओं ने मतदाताओं को बिना किसी डर-भय के और मतदान का फर्ज अदा करने की बात कही।