फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh election 2023 BJP condition is very bad in Chhattisgarh said CM Bhupesh baghel

'छत्तीसगढ़ में BJP की हालत बहुत खराब': CM भूपेश बोले- रमन के रहते नहीं गलेगी बृजमोहन, प्रेमप्रकाश, सरोज की दाल

Thu, 10 Aug 2023 12:14 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 10 Aug 2023 12:14 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश के सांसदों और राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक को लेकर तंज कसा है।

विज्ञापन
Chhattisgarh election 2023 BJP condition is very bad in Chhattisgarh said CM Bhupesh baghel
सीएम भूपेश बघेल, पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश के सांसदों और राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इतने दिनों तक छत्तीसगढ़ के सांसदों से नहीं मिले। अब चुनाव आ रहा है, तो मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बीजेपी की हालत बहुत खराब है। भाजपा में रमन सिंह के हावी होने के सवाल पर कहा कि बीजेपी में जब तक रमन सिंह रहेंगे, तब तक विधायक बृजमोहन अग्रवाल, प्रेम प्रकाश पांडेय, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, महामंत्री केदार कश्यप की दाल गलने वाली नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन


संसद में केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के सवाल पर कहा कि बीजेपी इंडिया के नाम पर परेशान हैं। जब से 26 दलों का गठबंधन हुआ है, उसका नाम इंडिया दिया गया है, तब से स्मृति ईरानी, गृहमंत्री अमित शाह, पीएम मोदी सब परेशान हैं। बीजेपी का हर नेता परेशान हैं। जिस दिन बेंगलुरु में बैठक हो रही थी, उस दिन 38 दलों के साथ बैठक हुई। इसका मतलब यह है कि जब से इंडिया टीम बनी है। उससे बीजेपी घबराई हुई हैं। राहुल गांधी से घबराई हुई है। राहुल गांधी को सदन से बाहर करने के सारे प्रयास किए। बंगला खाली कराने का प्रयास किए, लेकिन राहुल तो राहुल हैं। वह फिर से वापस आ गए हैं और दहाड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




'नक्सलवाद सिमट रहा है'
CM ने कहा कि नक्सलवाद देश में सिमट रहा है। यह सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ में ही था, यह बात बिल्कुल सही है, लेकिन अब छत्तीसगढ़ में भी सिमट गया है। बहुत कम क्षेत्र में रहा गया है। यह धीरे-धीरे ही खत्म होगा क्योंकि दूसरे राज्यों की अपेक्षा यहां की जो भौगोलिक स्थिति है, वह दूसरे किस्म की है और इसी कारण से उसका लाभ नक्सली उठाते हैं। छत्तीसगढ़ तीन-चार राज्यों से घिरा हुआ है। ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश सभी तरफ से घिरा हुआ है। यहां से जब कार्रवाई होती है तो नक्सली वहां भाग जाते हैं। वहां से कार्रवाई होती तो यहां भाग आते हैं। केवल छत्तीसगढ़ में ही नहीं बल्कि जो सीमावर्ती राज्य वहां भी नक्सलियों की उपस्थिति है।

'आदिवासी विरोधी है बीजेपी'
CM भूपेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी हमेशा आदिवासियों के विरोध में रही है। उन्हें नक्सली बताकर जेल में ठूंसते रहे हैं। उनके साथ मारपीट, फर्जी एनकाउंटर किए, गोलियों से भूने और उनकी जमीनें छीनी। बीजेपी ने 15 साल में उनके अधिकार छीनने का काम किया है। यह ऑन द रिकॉर्ड में है। कांग्रेस सरकार लगातार आदिवासियों को ताकतवर बनाने में लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed