भूपेश बघेल आज लेंगे सीएम पद की शपथ, पहली कैबिनेट बैठक में इन 'वचनों' को करेंगे पूरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नक्सल समस्या का होगा समाधान
भूपेश बघेल ने कहा, "नक्सलवाद की समस्या एक बहुत ही गंभीर समस्या है। कोई भी इसे तुरंत हल नहीं कर सकता है। उनकी बहुत गहरी पैठ है। नक्सल प्रभावित इलाकों में लोगों के समर्थन के साथ अगर दृढ़ कदम उठाए जाएं तो हम उन्हें खत्म करने में सफल होंगे।"Chhattisgarh CM designate Bhupesh Baghel: The problem of naxalism is a very serious problem. Nobody can solve it instantly. They have a very strong hold. We will be successful in eliminating them if firm steps are taken with the support of the people in the naxal-affected areas. pic.twitter.com/zFyFUHTkft
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 16, 2018
किसानों की कर्ज माफी और बिजली बिल होगा आधा
बघेल ने कहा है कि किसानों के कर्ज माफी और बिजली बिल आधा करने के लिए पहली कैबिनेट में फैसला लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने झीरम घाटी कांड को अपराधिक षड्यंत्र बताते हुए कहा कि इसकी जांच के लिए कैबिनेट में जांच समिति बनाई जाएगी।राजाधानी रायपुर में रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद भूपेश बघेल ने राजभवन पहुंच कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राजभवन में उन्होंने राज्यपाल के सचिव को पत्र सौंपा क्योंकि राज्यपाल राज्य से बाहर थीं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रतिनिधि के तौर पर राज्यपाल के सचिव सुरेंद्र कुमार जायसवाल ने भूपेश बघेल का सरकार बनाने का दावा पत्र ग्रहण किया।
राज्यपाल ने 17 दिसंबर शाम 4:30 बजे भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया। इस आशय का पत्र राज्यपाल के सचिव जायसवाल ने बघेल को सौंपा। बघेल के साथ सत्यनारायण शर्मा, अमितेश शुक्ल, रविंद्र चौबे, रामपुकार सिंह, कवासी लखमा, मनोज मंडावी समेत कई अन्य विधायक मौजूद थे।
उप मुख्यमंत्री पर फैसला शपथ ग्रहण के बाद
भूपेश बघेल ने राज्यपाल से मिलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "कल मेरे शपथ ग्रहण के बाद उप मुख्यमंत्री की नियुक्ति और कैबिनेट गठन पर फैसला किया जाएगा। राहुल गांधी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और कई राष्ट्रीय नेताओं के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहने की उम्मीद है।"Chhattisgarh CM designate Bhupesh Baghel after meeting Governor in Raipur: For appointment of Dy CM&Cabinet, decision to be taken after I take oath tomorrow. Many national leaders, including Rahul Gandhi&CM of several states are expected to be present in the oath-taking ceremony pic.twitter.com/UMT9XTlgkg
— ANI (@ANI) December 16, 2018
राहुल गांधी का आभार जताया
इस बीच बघेल ने ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया है। बघेल ने लिखा, " कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी का आभार। उन्होंने मुझे पहले बहुमत लाने की जिम्मेदारी दी और अब नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का दायित्व सौंपा है। छत्तीसगढ़ की महान जनता को मैं विश्वास दिलाता हूं कि कांग्रेस की सरकार जन आकांक्षाओं, आशाओं व अभिलाषाओं को पूरी करने वाली सरकार होगी। जय जोहार।"बघेल छत्तीसगढ़ के तीसरे और कांग्रेस के पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री होंगे। उनका शपथग्रहण समारोह सोमवार 17 दिसंबर की शाम साढ़े चार बजे साइंस कॉलेज मैदान में होगा।