फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Dhamtari Kawasi Lakhma says Sukma will take development money if not voted

छत्तीसगढ़: मंत्री लखमा ने कहा- वोट नहीं दिया तो विकास का पैसा सुकमा ले जाऊंगा

Sun, 15 Dec 2019 12:29 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 15 Dec 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Dhamtari Kawasi Lakhma says Sukma will take development money if not voted
Kawasi Lakhma

छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने एक बार फिर विवादित बयान देकर चर्चा में है। इस बार उन्होंने मतदाताओं को ही धमकी दे डाली है। नगरीय निकाय चुनाव प्रचार को लेकर धमतरी पहुंचे मंत्री लखमा ने खुलेआम मतदाताओं को चेतावनी दी।

विज्ञापन



मंत्री ने मतदाताओं को कहा कि अगर वोट नहीं दिया तो धमतरी के विकास का सारा पैसा सुकमा और दंतेवाड़ा लेकर चला जाऊंगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जीत गए तो बस्तर का पैसा भी धमतरी ले आऊंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री बन प्रचार करने की दी सलाह
दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री कवासी लखमा शुक्रवार को प्रचार के सिलसिले में धमतरी पहुंचे थे। गौरतलब हो कि वे धमतरी के जिला प्रभारी मंत्री भी हैं। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेयर का चुनाव नहीं जीतेंगे तो धमतरी के विकास का सारा पैसा सुकमा और दंतेवाड़ा लेकर चला जाऊंगा।

साथ ही यह भी कहा कि अगर चुनाव जीत गए तो बस्तर का पैसा भी धमतरी में लेकर आऊंगा। अब मंत्री कवासी लखमा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। 

साथ ही कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार में मंत्र देते हुए कहा कि हर कांग्रेसी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही प्रचार करेगा। साथ ही यह भी कहा कि संभव होगा तो जल्द ही सीएम की धमतरी में सभा कराने के लिए कहेंगे। बता दें कि आबकारी मंत्री लखमा सुकमा के कोंटा से पांच बार के विधायक हैं। 


पहले भी दिया था विवादित बयान
इससे पहले भी मंत्री विवादित बयान देते रहे है। इससे पहले मंत्री का शिक्षक दिवस के कार्यक्रम का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह बच्चों से कहते हुए दिख रहे थे कि बड़ा नेता बनना है, तो एसपी-कलेक्टर की कॉलर पकड़ो। वहीं शराबबंदी को लेकर भी उन्होंने एक विवादित बयान दिया था जिससे काफी हंगामा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed