फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: DGGI raids in Raipur; over 50 of gutkha sacks seized from a warehouse

छत्तीसगढ़: रायपुर में डीजीजीआई का छापा, गोदाम से 50 बोरे से अधिक गुटखा जब्त, तीन गाड़ियों से पहुंची टीम

Wed, 30 Sep 2026 12:26 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Wed, 30 Sep 2026 12:26 PM IST
सार

छापेमार कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को गोदाम परिसर के भीतर 50 बोरे से अधिक सितार गुटखा का स्टॉक मिला। टीम ने मौके पर गोदाम मालिक और कुछ अन्य संबंधित लोगों को तत्काल बुलवाया और उनसे घंटों तक गहन पूछताछ की। पूरी छापामारी की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए डीजीजीआई की टीम ने संपूर्ण कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई है।

विज्ञापन
Chhattisgarh: DGGI raids in Raipur; over 50 of gutkha sacks seized from a warehouse
मौके पर जांच करती टीम - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) की टीम ने शदाणी दरबार मार्केट स्थित एक गोदाम पर छापामारी करके सितार ब्रांड गुटखा के 50 से अधिक बोरे जब्त किए हैं। महाराष्ट्र से मिले महत्वपूर्ण इनपुट के आधार पर अधिकारियों की टीम तीन गाड़ियों में सवार होकर कारोबारी के ठिकाने पर पहुंची। टीम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचते ही वहां मौजूद कारोबारी दस्तावेज और गुटखा के पूरे स्टॉक को अपनी जांच के दायरे में ले लिया।
विज्ञापन


गोदाम से मिला भारी स्टॉक
छापेमार कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को गोदाम परिसर के भीतर 50 बोरे से अधिक सितार गुटखा का स्टॉक मिला। टीम ने मौके पर गोदाम मालिक और कुछ अन्य संबंधित लोगों को तत्काल बुलवाया और उनसे घंटों तक गहन पूछताछ की। पूरी छापामारी की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए डीजीजीआई की टीम ने संपूर्ण कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई है। जांच अधिकारी फिलहाल यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि इस गोदाम में रखा यह माल वास्तव में किस कारोबारी का है।
विज्ञापन


कई राज्यों में फैला नेटवर्क
सूत्रों के अनुसार, गोदाम पर मंगलवार दोपहर को दबिश दी गई, उसका संबंध गुटखा कारोबारी बंटी से जुड़ रहा है। यह कारोबारी वर्तमान में महाराष्ट्र में रहकर अपना पूरा नेटवर्क संचालित कर रहा है। उसने महाराष्ट्र में कल्याण के पास अपनी फैक्टरी स्थापित कर रखी है। वहीं से तैयार गुटखा छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मुंबई और उत्तर प्रदेश के विभिन्न राज्यों में लगातार सप्लाई किया जा रहा है। कारोबारी बंटी का दुर्ग जिले में भी एक साझेदार मौजूद है, जिसके ठिकानों पर पहले भी जीएसटी की कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ दिन पहले दुर्ग में हुई थी कार्रवाई
रायपुर की इस छापामारी से ठीक नौ दिन पहले रविवार को केंद्रीय जीएसटी इंटेलिजेंस की 12 सदस्यों की टीम तीन गाड़ियों में सवार होकर दुर्ग जिले के कुम्हारी स्टेशन चौक स्थित एक फैक्टरी में पहुंची थी। वहां अवैध रूप से सितार कंपनी का गुटखा तैयार किया जा रहा था। उस कार्रवाई में अधिकारियों ने गुटखा बनाने में इस्तेमाल होने वाली दो मशीनें और लगभग 30 बोरा निर्मित गुटखा जब्त किया था। दुर्ग में हुई उसी कार्रवाई की कड़ी जोड़ते हुए अधिकारियों ने अब रायपुर के गोदाम में यह छापा मारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed