फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Culture Center will be built in other states also

दूसरे राज्यों में भी खुलेंगे छत्तीसगढ़ संस्कृति केंद्र: CM भूपेश ने कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र

Fri, 24 Mar 2023 01:52 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 24 Mar 2023 01:52 PM IST
सार

अब देश के दूसरे राज्यों में भी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। दूसरे राज्यों के लोग छत्तीसगढ़ी संस्कृति से रू-ब-रू हो सकेंगे।

विज्ञापन
Chhattisgarh Culture Center will be built in other states also
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल खत लिखते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अब देश के दूसरे राज्यों में भी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। दूसरे राज्यों के लोग छत्तीसगढ़ी संस्कृति से रू-ब-रू हो सकेंगे। आदिवासी रहन-सहन, शिल्प कला, बस्तर कल्चर आदि से अवगत हो सकेंगे। देश के दूसरे राज्यों में भी छत्तीसगढ़ संस्कृति केंद्रों की स्थापना होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस संबंध में एक बड़ी पहल करते हुए विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को खत लिखा है। सीएम ने पत्र में छत्तीसगढ़ सरकार की 'छत्तीसगढ़ कल्चरल कनेक्ट' योजना  से अवगत कराया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के स्थानों में छत्तीसगढ़ संस्कृति केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों में छत्तीसगढ़ के लोगों के निवास और भ्रमण की सुविधा मिलेगी। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य की संस्कृति, पुरातत्व एवं पर्यटन स्थलों की जानकारी दी जाएगी। छत्तीसगढ़ के परंपरागत हस्तशिल्प उत्पादों की भी जानकारी मिल सकेगी। 
विज्ञापन


भूमि आवंटित करने के लिए अनुरोध
मुख्यमंत्री ने केंद्रों की स्थापना के लिए  विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को दो एकड़ शासकीय भूमि आबंटित करने के लिए अनुरोध किया है। वहीं बदले में मुख्यमंत्री ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आश्वस्त किया है कि उन्हें भी छत्तीसगढ़ में संस्कृति केंद्र खोलने के लिए भूमि आबंटन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखा खत
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ऋषिकेश, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल से गिरनार एवं सोमनाथ, ओड़िसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से पुरी में, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाय.एस. जगनमोहन रेड्डी से तिरूपति में, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से शिरडी में, झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से देवघर में, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ से वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज एवं मथुरा में दो एकड़ शासकीय भूमि आबंटित करने का अनुरोध किया है।

सीएम ने पत्र में ये बातें कहीं
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्र में लिखा है कि भारत में विभिन्न भाषाओं, जातियों, धर्मों तथा संस्कृतियों के लोग एक साथ रहते हैं। अनेकता में एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति एवं धरोहर है। विभिन्न संस्कृतियों के परस्पर आदान-प्रदान की प्रक्रिया की निरंतरता ने हमारे राष्ट्र को एकजुट रखने एवं शक्तिशाली बनाने में सहायता प्रदान की है। छत्तीसगढ़ की सरकार ने ’’छत्तीसगढ़ कल्चरल कनेक्ट’’ नामक योजना प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। देश के विभिन्न भागों में स्थित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक महत्व के स्थानों में छत्तीसगढ़ के लोगों के भ्रमण एवं निवास हेतु ’छत्तीसगढ़ संस्कृति केन्द्रों’ की स्थापना की जाये। इन केन्द्रों के माध्यम से राज्य वासियों को न केवल देश की सांस्कृतिक बहुलता की जानकारी प्राप्त होगी, बल्कि उन स्थानों पर छत्तीसगढ़ राज्य की संस्कृति, पुरातत्व एवं पर्यटन स्थलों की जानकारी दिये जाने के साथ ही छत्तीसगढ़ के परंपरागत हस्तशिल्प उत्पादों की भी अन्य राज्यों एवं देशों से आने वाले पर्यटकों को जानकारी मिल सकेगी।


'... तो उस पर सहर्ष स्वीकृति प्रदान करेंगे'
मुख्यमंत्री ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आश्वस्त किया है कि यदि वे अपने राज्य की संस्कृति के प्रति छत्तीसगढ़ के लोगों की रूचि बढ़ाने की दृष्टि से छत्तीसगढ़ में सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों पर भूमि आवंटन की मांग करते हैं, तो उस पर सहर्ष स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed