{"_id":"5f61e01ef047e1063506f8b0","slug":"chhattisgarh-crpf-officer-committed-suicide-by-shooting-from-service-rifle-in-sukma","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: सुकमा में सीआरपीएफ अधिकारी ने सर्विस रायफल से गोली मारकर खुदकुशी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: सुकमा में सीआरपीएफ अधिकारी ने सर्विस रायफल से गोली मारकर खुदकुशी की
Wed, 16 Sep 2020 03:21 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, सुकमा
पीटीआई, सुकमा
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 16 Sep 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सहायक उप निरीक्षक ने अपनी सर्विस रायफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के गादीरास थाना परिसर में सीआरपीएफ के दूसरी बटालियन के सहायक उप निरीक्षक के शिवानंद (49) ने अपनी सर्विस रायफल एके-47 से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना परिसर स्थित बैरक में सीआरपीएफ के जवानों को बुधवार सुबह अचानक गोली चलने की आवाज आई। इसके बाद वे शिवानंद के बैरक की ओर भागे। वहां उन्होंने शिवानंद को मृत पाया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि शिवानंद कर्नाटक के निवासी थे। उन्होंने कहा कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा घटना की जानकारी शिवानंद के परिजनों को दे दी गई है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के जिलों में नक्सल विरोधी अभियान में सीआरपीएफ को तैनात किया गया है।