फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Crime News: bemetara fake police extoted money from criminal after steal jija police uniform

शातिर ठग ने उड़ाए होश: जीजा की वर्दी चोरी कर बन गया फर्जी पुलिस, फिर बदमाशों से खुद करने लगा वसूली

Thu, 20 Jan 2022 02:22 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 20 Jan 2022 02:22 PM IST
सार

Chhattisgarh News: बेमेतरा में गिरफ्तार किए गए एक शातिर ठग की काली करतूत जानकर पुलिस भी हैरान है। आरोपी ने पहले अपने जीजा की पुलिस वर्दी चोरी की फिर खुले आम वसूली का खेल खेला।

विज्ञापन
Chhattisgarh Crime News: bemetara fake police extoted money from criminal after steal jija police uniform
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में पुलिस के हाथ-पांव उस समय फुल गए जब यह पता चला कि कोई शातिर ठग फर्जी हवलदार बनकर बदमाशों से वसूली कर रहा है। आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन गिरफ्तारी के बाद शख्स ने जो खुलासा किया वह और हैरान करने वाला था। 

विज्ञापन


क्या है मामला
दरअसल, छत्तीसगढ़ के बेमतेरा जिले में एक शातिर ठग अपने जीजा की पुलिस वर्दी चोरी कर ली। फिर उसकी धौंस दिखाकर बदमाशों और आम लोगों से खुलेआम वसूली करने लगा। उसकी हिम्मत इतनी हो गई थी कि उसने गांव के सरपंचों से बदमाशों की पूरी लिस्ट निकलवाई। फिर खुद इनसे वसूली करने लगा। पुलिस को ठग के कारनामों की जानकारी मिली। इसके बाद रौब दिखाकर उगाही करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन


बलौदा बाजार में आरोपी के जीजा पुलिसकर्मी के रूप में कार्यरत 
हिरासत में लेने के बाद आरोपी ने बताया कि वह आरोपी फर्जी पुलिस है और उसके जीजा बलौदा बाजार में पुलिसकर्मी हैं, जिसकी वर्दी को चुराकर वह गांव-गांव घूमकर खुद को हवलदार बताता था और रौब दिखाकर वसूली करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह से हुआ फर्जीवाड़ा का खुलासा
आरोपी जब लोगों को परेशान करने लगा तो एक व्यक्ति वसूली से परेशान होकर पुलिस के पास पहुंचा। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसके फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed