{"_id":"6453ab8132885d5aec0dcb33","slug":"chhattisgarh-crime-minor-boy-killed-youth-in-vidhansabha-thana-raipur-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Crime: पुरानी रंजिश में पड़ोसी को उतारा मौत के घाट, नाबालिग लड़के की करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Crime: पुरानी रंजिश में पड़ोसी को उतारा मौत के घाट, नाबालिग लड़के की करतूत
Thu, 04 May 2023 06:26 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 04 May 2023 06:26 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में हत्या का मामला आए दिन देखने को मिल रहा है। ऐसे ही एक मामला फिर देखने को मिला है। दो युवकों के बीच काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था। दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजधानी रायपुर में हत्या का मामला आए दिन देखने को मिल रहा है। ऐसे ही एक मामला फिर देखने को मिला है। दो युवकों के बीच काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था। दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। मामला विधानसभा थाना ग्राम पिरदा का है, जहां पुरानी रंजिश की वजह से नाबालिक ने अपने ही पड़ोसी को मौत के घाट उतार दिया। नाबालिग लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि दोनों एक ही मोहल्ले के निवासी हैं। दोनों के बीच पिछले एक वर्ष से विवाद चल रहा था। पुराने झगड़े को लेकर दोनों के बीच समझौता भी हो गया था।अचानक से दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। मैके पर ही नाबालिग आरोपी ने मृतक सुरेंद्र ढीढी के सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन