{"_id":"609665e98ebc3ec1970289c3","slug":"chhattisgarh-corona-virus-cases-two-districts-of-state-will-not-have-any-wedding-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: इन दो जिलों में सात फेरों पर कोरोना का 'ब्रेक', पहले से तय शादियों पर भी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: इन दो जिलों में सात फेरों पर कोरोना का 'ब्रेक', पहले से तय शादियों पर भी पाबंदी
Sat, 08 May 2021 03:50 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 08 May 2021 03:50 PM IST
सार
छत्तसीगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिलासपुर और सूरजपुर जिले में सख्ती और बढ़ा दी है। यहां शनिवार से होने वाली शादियों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।
विज्ञापन
marriage
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में बड़े-बड़े राज्यों के बाद छोटे राज्यों में पहुंचा कोरोना अब गांवों में पैर पसारने लगा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ के दो जिलों में शादी पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और सूरजपुर में जिलाधिकारियों ने शादियों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
इस संबंध में दोनों जिलाधिकारियों ने आदेश भी जारी कर दिया है। इसलिए शनिवार से जो शादियां इन जिलों में होनी भी थीं, उन्हें रद्द कर दिया गया है। जिले में सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वो इस बात का ध्यान रखें कि नियमों का पालन हो।
विज्ञापन
दोनों जिलों के जिलाधिकारियों की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शुक्रवार को होने वाली शादियों को छोड़कर कल यानी शनिवार से होने वाली शादियों की व्यवस्था को रद्द किया जाए। इस संबंध में एक लिखित आदेश भी जारी किया जाए और उसकी रसीद जरूर प्राप्त कर लें। बता दें कि इससे पहले शादी में सिर्फ आठ लोगों के शामिल होने की अनुमति थी।
विज्ञापन
इसके अलावा लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर सूरजपुर के भैयाथान रोड स्थित गुप्ता स्टील और अनुष्का गारमेंट्स पर कार्रवाई की गई थी। दोनों दुकानदार आधा शटर खोलकर ग्राहकों को सामान बेच रहे थे। जैसे ही प्रशासन को वहां सूचना मिली, वो मौके पर पहुंचे और दुकानदार को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद दुकान को सील कर दिया गया।
बता दें कि बिलासपुर और सूरजपुर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना के संंक्रमित मामलों के साथ-साथ मरने वाले मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 17 मई तक लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है।