फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh congress president Mohan Markam targets BJP on Union Ministers visits in rajnadgaon

Chhattisgarh: केंद्रीय मंत्रियों के दौरे पर मरकाम बोले- नड्डा जी हिमाचल नहीं बचा पाए, छत्तीसगढ़ क्या जीतेंगे

Fri, 23 Jun 2023 07:24 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 23 Jun 2023 07:24 PM IST
सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने शहर में आयोजित कांग्रेस के बूथ प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में शिरकत की। इसके साथ ही विभिन्न मुद्दों पर पत्रकारों से बात भी की। 

विज्ञापन
chhattisgarh congress president Mohan Markam targets BJP on Union Ministers visits in rajnadgaon
मोहन मरकाम, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कांग्रेस। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने केंद्रीय मंत्रियों के दौरों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। मरकाम ने कहा कि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी अपना हिमाचल प्रदेश नहीं बचा पाए। वो छत्तीसगढ़ आकर क्या बचाएंगे। केंद्रीय मंत्रियों के छत्तीसगढ़ दौरे से कुछ फर्क नहीं पड़ेगा। वहीं प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के पदाधिकारियों की लिस्ट रद्द करने पर कहा कि उनके पत्र की समीक्षा कर रहे हैं। पीसीसी चीफ शुक्रवार को राजनांदगांव के दौरे पर पहुंचे थे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


केंद्रीय मंत्रियों के छत्तीसगढ़ आने से फर्क नहीं पड़ेगा
शहर के गांधी सभागृह में आयोजित कांग्रेस के बूथ प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में शामिल होने आए पीसीसी चीफ मरकाम ने कहा कि, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे साहब कर्नाटका से आते हैं। कर्नाटका को एकतरफा हमने जीत दिलाई। भारतीय जनता पार्टी, पूरी केंद्र सरकार और उनके देश भर के मुख्यमंत्रियों और अन्य पदाधिकारियों ने ताकत लगा दी, लेकिन वहां कुछ नहीं कर पाए। अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्रियों के छत्तीसगढ़ आने से भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




आदिवासियों के लिए काम किया, तभी जीते
मोहन मरकाम ने कहा कि, प्रदेश में हमारी सरकार आने के बाद लगातार छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज के विकास के लिए हम काम कर रहे हैं। योजनाएं बना रहे हैं। हमारी सरकार में जो मुद्दे थे, आदिवासी समाज के पेशा कानून, पंचायती राज और कई विषय में हमारी सरकार ने काम किया है। इसी के चलते हमने 29 आरक्षित सीटों में से 27 जीती है। तीन सामान्य सीटों से जीते 30 हमारे आदिवासी विधायक हैं। भारतीय जनता पार्टी 15 साल सरकार में रहने के बाद दो आदिवासी सीट पर सिमट कर रह गई है।

संगठन की मजबूती के लिए किया फेरबदल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के नियुक्ति आदेश निरस्त करने को लेकर कहा कि, प्रदेश कांग्रेस कमेटी समय-समय पर पदाधिकारियों के प्रभार बदलती रहती है। जिसकी कहां आवश्यकता होगी हम देखते हैं। आने वाले दिनों में चुनाव है। चुनाव को दृष्टि रखते किसकी, कहां उपयोगिता है संगठन को और मजबूती प्रदान कर सकता है उसके लिए हमने परिवर्तन किया है। शैलजा जी का पत्र आया है, उसमें हम लोग समीक्षा कर रहे हैं। प्रदेश प्रभारी सैलजा ने मरकाम की ओर से जारी महामंत्रियों की नियुक्ति आदेश को रद्द कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed