फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh congress parshad nephew murdered in raipur

Chhattisgarh: रायपुर में कांग्रेस पार्षद के भतीजे की हत्या, 33 दिन बाद जमीन में दफन शव मिला, 3 गिरफ्तार

Sat, 29 Oct 2022 03:55 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 29 Oct 2022 03:55 PM IST
सार

परिजनों का कहना है कि करीम गांजा तस्कर है और बाबू ने कई बार उनका माल पकड़वाया। पहले भी इस बात पर विवाद हुआ था। आरोपियों ने बदला लेने की धमकी भी दी थी। इसी के चलते हत्या की है। 

विज्ञापन
chhattisgarh congress parshad nephew murdered in raipur
वाहजुद्दीन उर्फ बाबू (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस पार्षद के भतीजे की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को दफना दिया। करीब 33 दिन बाद शुक्रवार शाम इस हत्याकांड का खुलासा हो सका। युवक 25 सितंबर से लापता था। इसके बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव भी किया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


23 सितंबर से लापता था युवक
जानकारी के मुताबिक, बीरगांव नगर निगम में MIC मेंबर और पार्षद इकराम अहमद का भतीजा वाहजुद्दीन उर्फ बाबू (23) वाहजुद्दीन 23 सितंबर को घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। इसके बाद बाबू के परिजनों ने 2 अक्तूबर को उसकी गुमशुदगी उरला थाने में दर्ज करा दी। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर बाबू के चाचा और पार्षद इकराम खुद SSP से मिलने के लिए पहुंचे। 
विज्ञापन




WRS कॉलोनी के पास जंगल में दफनाया था शव
SSP ने मामले की जांच क्राइम यूनिट को सौंप दी। क्राइम यूनिट ने 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा कर दो आरोपियों फिरोज और विश्वनाथ को पकड़ा। दोनों ने पूछताछ में बाबू की हत्या करना और फिर WRS कॉलोनी के पास जंगल में दफनाने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 33 दिन बाद बाबू का शव बरामद किया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि गांजा तस्करी के आरोपी करीम के कहने पर हत्या की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम संबंध में हत्या का आरोप
पुलिस का कहना है कि बाबू का करीम की बेटी से प्रेम संबंध था। इसे लेकर करीम कई बार बाबू को उससे दूर रहने के लिए कह चुका था, लेकिन वह नहीं मान रहा था। इस पर करीम ने फिरोज और विश्वनाथ की मदद से बाबू की हत्या कर दी। वे बाबू को अपने साथ पटरियों के पास लेकर गए थे। वहां शराब पिलाई और फिर चाकू मार दिया। इसके बाद शव को दफना दिया। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed