फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh congress mla Shailesh Pandey targets PM Modi and BJP on Rahul Gandhi issue in sarangarh

'पीएम की दुखती रग पर रखा हाथ': कांग्रेस विधायक बोले- राहुल पर कार्रवाई, विपक्ष की आवाज दबाने का षड्यंत्र

Sat, 01 Apr 2023 02:11 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारंगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारंगढ़ Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 01 Apr 2023 02:11 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि लोकसभा अध्यक्ष को राहुल ने बोलेन के लिए लिखित अनुरोध किया। इसके बाद अध्यक्ष से मीटिंग भी की, पर संसद में उन्हें बोलने का अवसर देने से इंकार कर दिया। इससे साफ पता चलता है कि पीएम मोदी नहीं चाहते कि अडानी के साथ उनके रिश्ते का पर्दाफाश हो।

विज्ञापन
chhattisgarh congress mla Shailesh Pandey targets PM Modi and BJP on Rahul Gandhi issue in sarangarh
सारंगढ़ में पत्रकारों से बात करते विधायक शैलेष पांडे। - फोटो : संवाद

विस्तार

राहुंल गांधी की सदस्यता जाने के बाद से ही कांग्रेस लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ हमलावर है। अब छत्तीसगढ़ से कांग्रेस विधायक शैलेष पांडे ने राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की दुखती रग पर हाथ रख दिया है। इसके चलते भाजपा सरकार ये सब कर रही है। राहुल पर जो कार्रवाई की गई, वह विपक्ष की आवाज को दबाने का षड्यंत्र है। इसका एकमात्र कारण कि राहुल ने अडानी के घोटालेबाजी और मोदी से गठबंधन पर आवाज उठाई। बिलासपुर विधायक शैलेष पांडे सारंगढ़ में मीडिया से बात कर रहे थे। 

विज्ञापन


सर्किट हाउस में विधायक पांडे ने कहा कि, मोदी राज में आम जनता का भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में प्रमुख विपक्षी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और चार बार के सांसद राहुल गांधी जब संसद के अंदर बात करते हैं तो उनको बोलने नहीं दिया जाता। कहा कि, केंद्रीय मंत्री अपने पद की गरिमा को तार-तार करते हुए अनर्गल बयान बाजी करते हैं और जब इन सब से भी राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और विपक्ष की आवाज को नहीं दबा पाते तो एक और षड्यंत्र रचा जाता है। 
विज्ञापन


कहां से आया इतना पैसा अडानी के पास 
विधायक शैलेष पांडे ने कहा कि, कांग्रेस पूछती है कि अडानी की कंपनियों में 20 हजार करोड़ है। अडानी इस पैसे को खुद कमा नहीं सकते, क्योंकि वह इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस में है, तो यह पैसा कहां से आया? किसका कालाधन है? यह किसकी सेल कंपनियां है? यह कंपनियां डिफेंस फील्ड में काम कर रही हैं। कोई क्यों नहीं जानता यह किसका पैसा है। क्या इसमें एक चीनी नागरिक शामिल है? कोई यह सवाल क्यों नहीं पूछ रहा है कि. चीनी नागरिक कौन है। प्रधानमंत्री का और अडानी से रिश्ता क्या है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रश्न पटल से गायब
शैलेष पांडे ने कहा, राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के भाषण से अडानी घोटाले के महत्वपूर्ण अंश और राहुल गांधी के भाषण लगभग पूरी तरह से संसद के रिकॉर्ड से हटा दिया गया। ऐसा क्यों? संसद के बजट सत्र चल रहे दूसरे भाग में भारत के इतिहास में पहली बार सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा संसद को बाधित कर रही थी। काम नहीं करने दे रही है। यह अडानी को बचाने के लिए एक ध्यान भटकाने की साजिश है। जबकि संयुक्त विपक्ष इस पर संयुक्त संसदीय समिति चाहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed