{"_id":"65ae2260d578f8c96a0f3a49","slug":"chhattisgarh-cm-vishnudev-sai-visited-ram-darbar-at-dudhadhari-math-in-raipur-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर के दूधाधारी मठ में किया राम-दरबार का दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर के दूधाधारी मठ में किया राम-दरबार का दर्शन
Mon, 22 Jan 2024 01:39 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:39 PM IST
सार
अयोध्या में हो रही रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुबह राजधानी रायपुर स्थित दूधाधारी मठ पहुंचकर राम-दरबार का दर्शन किया। उन्होंने गौ माता की भी पूजा-अर्चना कर उन्हें भोग लगाया।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय ने दूधाधारी मठ में किया राम-दरबार का दर्शन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में हो रही रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुबह राजधानी रायपुर स्थित दूधाधारी मठ पहुंचकर राम-दरबार का दर्शन किया। उन्होंने गौ माता की भी पूजा-अर्चना कर उन्हें भोग लगाया।
इसके बाद सीएम साय रामलला महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम जांजगीर-चांपा जिले के शिविरीनारायण में आयोजित की गई है। सीएम साय कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं वर्चुअल माध्यम से अयोध्या में हो रही प्राण-प्रतिष्ठा के दर्शन किए। शिविरीनारायण के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री सुबह दूधाधारी मठ पहुंचे थे। उन्होंने मठ में भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि शांति और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री साय ने अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने मठ में स्थापित भगवान श्रीराम जानकी, श्री स्वामी बालाजी और संकट मोचन हनुमान सहित अन्य देवताओं की पूजा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जी प्रतिष्ठित हो रही है। पूरा देश और अयोध्या राममय हो गया है। यह मेरा सौभाग्य है कि 500 साल पुराने राजधानी रायपुर स्थित दूधाधारी मठ में आने का सुअवसर प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास ने कहा कि आज दूधाधारी मठ को अयोध्या का स्वरूप दिया गया है। अयोध्या में भगवान राम लगभग 500 साल बाद गर्भगृह में स्थापित हो रहे हैं। मंदिर परिसर में स्थापित स्वामी बालाजी एवं श्री राम जानकी को आज के विशेष अवसर पर स्वर्ण श्रृंगार से सुसज्जित किया गया है। उन्होंने बताया कि राम नवमी, कृष्ण जन्माष्टमी और विजयादशमी के विशेष अवसर पर ही साल में तीन बार दूधाधारी मठ में स्वामी बालाजी और श्रीराम जानकी को स्वर्ण श्रृंगार से सुसज्जित किया जाता है।