फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: CM Vishnudev Sai visited Ram-Darbar at Dudhadhari Math in Raipur

Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर के दूधाधारी मठ में किया राम-दरबार का दर्शन

Mon, 22 Jan 2024 01:39 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 22 Jan 2024 01:39 PM IST
सार

अयोध्या में हो रही रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुबह राजधानी रायपुर स्थित दूधाधारी मठ पहुंचकर राम-दरबार का दर्शन किया। उन्होंने गौ माता की भी पूजा-अर्चना कर उन्हें भोग लगाया। 

विज्ञापन
Chhattisgarh: CM Vishnudev Sai visited Ram-Darbar at Dudhadhari Math in Raipur
सीएम विष्णुदेव साय ने दूधाधारी मठ में किया राम-दरबार का दर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अयोध्या में हो रही रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुबह राजधानी रायपुर स्थित दूधाधारी मठ पहुंचकर राम-दरबार का दर्शन किया। उन्होंने गौ माता की भी पूजा-अर्चना कर उन्हें भोग लगाया। 
विज्ञापन




इसके बाद सीएम साय रामलला महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम जांजगीर-चांपा जिले के शिविरीनारायण में आयोजित की गई है। सीएम साय कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं वर्चुअल माध्यम से अयोध्या में हो रही प्राण-प्रतिष्ठा के दर्शन किए। शिविरीनारायण के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री सुबह दूधाधारी मठ पहुंचे थे। उन्होंने मठ में भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि शांति और खुशहाली की कामना की। 
विज्ञापन




मुख्यमंत्री साय ने अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने मठ में स्थापित भगवान श्रीराम जानकी, श्री स्वामी बालाजी और संकट मोचन हनुमान सहित अन्य देवताओं की पूजा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जी प्रतिष्ठित हो रही है। पूरा देश और अयोध्या राममय हो गया है। यह मेरा सौभाग्य है कि 500 साल पुराने राजधानी रायपुर स्थित दूधाधारी मठ में आने का सुअवसर प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन





दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास ने कहा कि आज दूधाधारी मठ को अयोध्या का स्वरूप दिया गया है। अयोध्या में भगवान राम लगभग 500 साल बाद गर्भगृह में स्थापित हो रहे हैं। मंदिर परिसर में स्थापित स्वामी बालाजी एवं श्री राम जानकी को आज के विशेष अवसर पर स्वर्ण श्रृंगार से सुसज्जित किया गया है। उन्होंने बताया कि राम नवमी, कृष्ण जन्माष्टमी और विजयादशमी के विशेष अवसर पर ही साल में तीन बार दूधाधारी मठ में स्वामी बालाजी और श्रीराम जानकी को स्वर्ण श्रृंगार से सुसज्जित किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed